फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Board Result Live: 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, हाईस्कूल में 89.14% और इंटर में 82.63% बच्चे हुए पास

Tue, 30 Apr 2024 12:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 30 Apr 2024 12:55 PM IST
खास बातें

 UBSE Uttarakhand Board Result 2024 Live: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का परिणाम 89.14 फीसदी रहा है। इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट- results.amarujala.com के माध्यम से सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे। 

यूबीएसई यूके बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर सबसे पहले देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
यूबीएसई यूके बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर सबसे पहले देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।

विज्ञापन
Uttarakhand Board Result 2024 Live Updates Ubse UK Board Class 10th 12th Result Prayanshi Rawat Topper List
Uttarakhand Board Result - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:32 PM, 30-Apr-2024

Uttarakhand board result 2024 class 10: इतने फीसदी रहा स्कोर, इस जिले ने किया टॉप

उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 10594 रही है और कुल 9.42 प्रतिशत स्कोर रहा। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 31116 रही और कुल 27.68 प्रतिशत स्कोर रहा है। द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 44320 है और कुल 39.43 प्रतिशत स्कोर है। तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 14139 है। जिनका स्कोर 12.58 प्रतिशत है। प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा 2024 में जनपद बागेश्वर कुल 95.42 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहा है।
12:21 PM, 30-Apr-2024

Uttarakhand board result: हाईस्कूल टॉपर

पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने टॉप किया है। रावत ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं और कुल 100.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे नंबर पर रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा रहे हैं। जिन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। जबकि तीसरे नंबर पर पौड़ी के आयुष ने टॉप किया है। जिन्होंने 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं।  कुल 99.00 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है।
विज्ञापन
12:18 PM, 30-Apr-2024

Uttarakhand board result: प्रथम श्रेणी में कुल 40.84 प्रतिशत

प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 37581 रही और कुल 40.84 प्रतिशत है। जबकि द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 27607 है और कुल 30.00 प्रतिशत है। तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 226 है और कुल 0.24 प्रतिशत है।
12:15 PM, 30-Apr-2024

UK Board result: उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 9937 रही

वहीं दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी ने 500 में से 485 अंक हासिल किए हैं। कुल प्रतिशल 97.00 फीसदी रहा है। अंशुल दूसरे नंबर पर हैं। जबकि देहरादून के हरीश चंद्र बिजल्वाण और उत्तरकाशी के आयुष अवस्थी तीसरे नंबर के टॉपर रहे। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 9937 रही और कुल 10.79 प्रतिशत है।
12:05 PM, 30-Apr-2024

Uttarakhand board result Class 12: इन छात्रों ने किया टॉप

अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया और नैनीताल की कंचन जोशी ने टॉप किया है। कंचन जोशी को इंटरमीडिएट परीक्षा में 500 में से 488 अंक हासिल हुए है। 97.60 प्रतिशत स्कोर रहा है। प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।
12:01 PM, 30-Apr-2024

ubse result 2024: इतनी फीसदी रहा परिणाम

इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 का कुल परीक्षा परीणाम 82.63 फीसदी रहा है। इसमें 78.97% छात्र और 85.96% छात्राएं पास हुई हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:51 AM, 30-Apr-2024

Uttarakhand board result 2024: इंटर में  पीयूष खोलिया ने किया टॉप

इंटरमीडिएट में पीयूष ने 97.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करके परीक्षा में टॉप किया है। इन्होंने 500 में से 488 अंक प्राप्त किए। अंशुल नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 500 में से 485 अंक प्राप्त करने के साथ ही 97 प्रतिशत अंक हासिल कर यह दूसरे पायदान पर रहे। हरीश चंद्र बिजलवान तीसरे पायदान पर रहे। उन्होंने 500 में से 480 अंक प्राप्त किए और 96 प्रतिशत पर रहे।
11:45 AM, 30-Apr-2024

UK Board Result: इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।

इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। इसमें बालकों की उत्तीर्ण 78.97 और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.96 प्रतिशत रहा है।

 
11:43 AM, 30-Apr-2024

Uttarakhand board result: अल्मोड़ा के पीयूष ने इंटर में किया टॉप

वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया ने पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं, दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी ने दूसरा व ऋषिकेश के हरीश चंद्र बिजल्वाण ने तीसरा स्थान पाया।
11:41 AM, 30-Apr-2024

Uttarakhand board result 2024: शिवम मलेथा ने लड़कों में किया टॉप

शिवम मलेथा ने लड़कों में टॉप किया है, इन्होंने 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इन्होंने 500 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed