फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार: जेपी नड्डा ने मां गंगा की पूजा कर शुरू की देशव्यापी यात्रा, साधु संतों का लिया आशीर्वाद, तस्वीरें..

Fri, 04 Dec 2020 09:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Dec 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Bjp National President JP Nadda Took Saints Blessing And Attend Ganga Arti in Haridwar Harki Puri Photos
- फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मां गंगा और संत समाज के आशीर्वाद के साथ शुक्रवार को हरिद्वार से अपनी 120 दिवसीय भारत यात्रा का शुभारंभ कर दिया। उन्होंने हरकी पैड़ी पर गंगा आरती की और अखाड़ों में जाकर साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। 

Uttarakhand: Bjp National President JP Nadda Took Saints Blessing And Attend Ganga Arti in Haridwar Harki Puri Photos
- फोटो : अमर उजाला

इस दौरान नड्डा ने कहा कि साधु-संतों के आशीर्वाद से आध्यात्मिक ताकत मिलेगी और देश को परम वैभव तक पहुंचाएंगे। साथ ही दुनिया को दिशा और दृश्य भी दिखाएंगे। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हेलीकॉप्टर ने तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से 3.10 बजे हरिद्वार के भल्ला स्टेडियम में लैंडिंग की। 

Uttarakhand: Bjp National President JP Nadda Took Saints Blessing And Attend Ganga Arti in Haridwar Harki Puri Photos
- फोटो : अमर उजाला

यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत समेत अन्य लोगों ने नड्डा की अगवानी की। नड्डा ने कहा कि पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद धर्मनगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के लिए मां गंगा व साधु-संतों का आशीर्वाद लेने आया हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: Bjp National President JP Nadda Took Saints Blessing And Attend Ganga Arti in Haridwar Harki Puri Photos
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वे निरंजनी अखाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि संत समाज के आशीर्वाद से आध्यात्मिक ताकत मिलेगी और इससे देश को परम वैभव तक पहुंचाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिशा में रात-दिन मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand: Bjp National President JP Nadda Took Saints Blessing And Attend Ganga Arti in Haridwar Harki Puri Photos
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में उनका अभिनंदन हुआ। यहां नड्डा ने कहा कि उनका शांतिकुंज से पुराना नाता है। उनकी दीक्षा भी यहीं संपन्न हुई। छात्र जीवन का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बुआ गायत्री परिवार से लंबे समय से जुड़ी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed