फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: कांग्रेस के चुनाव अभियान थीम सांग पर थिरके पार्टी नेता, हरक सिंह ने हरीश और प्रीतम संग लगाए ठुमके, तस्वीरें 

Tue, 25 Jan 2022 10:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 25 Jan 2022 10:50 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022: harak singh rawat harish rawat and pritam singh danced together, photos
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा से निष्कासित किए जाने और कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के बाद पहली बार पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने पार्टी के किसी कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के थीम सांग पर पूर्व सीएम हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के साथ जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूं तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे, लेकिन चर्चा का विषय हरक सिंह रावत ही बने रहे। 



एक होटल में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का थीम सांग, जिंगल और वीडियो लांच किया गया। इस दौरान जहां लोक कलाकारों ने थीम सांग पर प्रस्तुति दी, वहीं पार्टी नेताओं ने भी जाकर ठुमके लगाए। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत और हरक सिंह रावत की कदमताल चर्चा का विषय बनी रही। 

आपको बता दें कि पिछले पांच साल तक दोनों नेता एक-दूसरे पर लगातार सियासी वार करते रहे हैं। लेकिन अब चुनाव से ऐन पहले जब हरीश और हरक एक ही नाव पर सवार हो गए हैं, ऐसे में चाहते हुए भी दोनों का दूर-दूर रहना संभव नहीं है।

uttarakhand assembly election 2022: harak singh rawat harish rawat and pritam singh danced together, photos
- फोटो : अमर उजाला

दोनों का एक साथ ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रहा है। लोगों का यही कहना है, जो काम कहीं न हो, वह राजनीति कराए।

uttarakhand assembly election 2022: harak singh rawat harish rawat and pritam singh danced together, photos
- फोटो : अमर उजाला

राज्य में विधानसभा चुनाव से पूर्व ‘चारधाम-चार काम, उत्तराखंडी स्वाभिमान’ कैंपेन का शुभारंभ करने पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल के सामने उस वक्त स्थिति असहज हो गई, जब पत्रकारों ने उनसे पूछा- छत्तीसगढ़ में तो कांग्रेस की सरकार पहले से है, क्या वहां भी लोगों को पांच सौ रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध होगा। इस पर उन्होंने कहा कि हर राज्य की स्थितियां और जरूरतें अलग होती हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022: harak singh rawat harish rawat and pritam singh danced together, photos
- फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ का घोषणा पत्र वहां की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया था, लेकिन देश में जब भी आम चुनाव होंगे, कांग्रेस पार्टी की ओर से इस योजना को पूरे देश में लांच किया जा सकता है। उन्होंने कहा मंदी का असर छत्तीसगढ़ में नहीं है और वहां महंगाई भी उत्तराखंड से कम है। पत्रकारों के सवालों से घिरता देख पूर्व सीएम हरीश रावत ने स्थिति को संभाला। उन्होंने कहा कि यह योजना उत्तराखंड के लिए है और बघेल साहब इसे सिर्फ लांच करने आए हैं। 

विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022: harak singh rawat harish rawat and pritam singh danced together, photos
- फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज जितनी भी घोषणाएं पार्टी की ओर से की गई हैं, उन्हें छह माह के अध्ययन के बाद तैयार किया गया है। इन योजनाओं के लिए पैसा कहां से आएगा, कैसे संसाधन जुटाए जाएंगे, इसका पूरा खाका पार्टी ने तैयार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर वह नए संसाधनों के विकास पर फोकस करते हुए राज्य की आर्थिक स्थिति को सुधारने का काम करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ ने कहा कि पार्टी ने जो चार वादे जनता से आज किए हैं, कांग्रेस की सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में इन्हें रखा जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed