फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक जीत का जश्न: आज सीएम योगी के गांव में मन रहा है उत्सव, जानिए मां ने क्या कहा और देखिए खास तस्वीरें

Thu, 10 Mar 2022 09:17 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 10 Mar 2022 09:17 PM IST
विज्ञापन
UP Election Result 2022: Celebration of CM Yogi Adityanath victory in Uttarakhand
योगी आदित्यनाथ के गांव में जश्न - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही भाजपा के जीत का जश्न न सिर्फ यूपी में मना, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड में यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत स्थित पैतृक गांव पंचूर में भी मना। ग्रामीणों ने उनके घर पर पहुंचकर परिजनों को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी बेटे की जीत से बेहद उत्साहित नजर आईं।



बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मतगणना प्रारंभ होने के साथ ही परिजनों और ग्रामीणों की नजर टीवी पर टिकी रही। जैसे ही यह स्पष्ट हुआ कि यूपी में दोबारा भाजपा की सरकार बनने जा रही है और योगी आदित्य नाथ भी बंपर वोटों से जीत रहे हैं, तो परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election Results 2022:  बेटियों ने लिया पिता की हार का बदला, पढ़िए क्या रहा है इन सीटों का इतिहास

ग्रामीणों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनकी मां सावित्री देवी, चाची शकुंतला देवी, शशिकला देवी, बुआ सरस्वती देवी, भाभी आशा देवी, दीदी लक्ष्मी देवी, भाई महेंद्र सिंह बिष्ट को बधाई दी। ग्रामीण कीर्ति मोहन बडोला, भगत सिंह, जयदीप सिंह आदि ने विश्वास व्यक्त किया कि योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मुख्यमंत्री की कमान संभालकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएंगे। यूपी ही नहीं इसका लाभ उत्तराखंड को भी मिलेगा।

UP Election Result 2022: Celebration of CM Yogi Adityanath victory in Uttarakhand
सीएम योगी आदित्यनाथ की मां - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी बेटे की जीत के लिए प्रार्थना करती रही। वह सुबह से टीवी के आगे बैठकर नतीजों को देखती रही। बेटे की जीत से खुश सावित्री देवी ने कहा कि मुझे बहुत गर्व है कि मेरे बेटे को पूरे देश से इतना प्यार मिल रहा है। 
UP Election Result 2022: Celebration of CM Yogi Adityanath victory in Uttarakhand
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गांव में उत्सव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में भाजपा की जीत की खबर मिलते ही उनके गांव के लोग होली मनाने लगे। ग्रामीण उनकी मां से मिलने भी पहुंचे और बधाईयां दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Election Result 2022: Celebration of CM Yogi Adityanath victory in Uttarakhand
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गांव में उत्सव - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही सीएम योगी के गांव में लोग उनके घर पर जाकर जश्न मनाते रहे। यहां सीएम के भाई ने भी कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि यूपी में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन
UP Election Result 2022: Celebration of CM Yogi Adityanath victory in Uttarakhand
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
यूपी में भाजपा की जीत का जश्न उत्तराखंड में भी जोर शोर से मना। दिनभर भाजपा समर्थक आतिशबाजी करते रहे। होली खेली गई और मिठाईयां बांटी गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed