फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई और पुणे में फंसे उत्तराखंड के 184 प्रवासियों के लिए फरिश्ता बना कौथिग फाउंडेशन, फ्लाइट से भेजा देहरादून

Fri, 19 Jun 2020 05:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Jun 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Unlock-1 in Uttarakhand: Kauthig foundation Booked Flight for uttarakhand 184 Migrants Stuck in mumbai and pune
- फोटो : अमर उजाला

करीब तीन महीने से मुंबई और पुणे में फंसे उत्तराखंड के प्रवासियों के लिए कौथिग फाउंडेशन मददगार बनकर सामने आया। कौथिक फाउंडेशन व अन्य समाजसेवियों की मदद से प्रदेश के 184 प्रवासी मुंबई से विमान के जरिए सकुशल देहरादून पहुंच गए हैं।

Unlock-1 in Uttarakhand: Kauthig foundation Booked Flight for uttarakhand 184 Migrants Stuck in mumbai and pune
- फोटो : अमर उजाला

प्रवासियों के दल को अभिनेता हेमंत पांडे की उपस्थिति में दोपहर 2.40 बजे की फ्लाइट से देहरादून रवाना किया गया। फाउंडेशन की ओर से उन्हें घर भेजने का इंतजाम होने की बात सुनकर प्रवासियों के चेहरे खिल उठे। बता दें कि कौथिक फाउंडेशन मुंबई में उत्तराखंड के प्रवासियों का एक संगठन है। 

Unlock-1 in Uttarakhand: Kauthig foundation Booked Flight for uttarakhand 184 Migrants Stuck in mumbai and pune
- फोटो : अमर उजाला

सामाजिक कार्यकर्ता अर्काजा सिंह, प्रिया शर्मा की टीम ने कौथिग फाउंडेशन मुंबई के साथ मिल कर 184 प्रवासी उत्तराखंडियों को मुंबई से देहरादून भेजने का इंतजाम किया। इन लोगों की देहरादून वापसी में कुमाऊं मित्र मंडल, पुणे और गढ़वाल भातृ मंडल, पुणे का भी योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unlock-1 in Uttarakhand: Kauthig foundation Booked Flight for uttarakhand 184 Migrants Stuck in mumbai and pune
- फोटो : अमर उजाला

फाउंडेशन से जुड़े समाजसेवी जगजीवन सिंह कन्याल ने मुंबई से फोन पर अमर उजाला को बताया कि इनमें 70 प्रवासी पुणे से आए थे। इन लोगों को पुणे से मुंबई तक लाने में योगेश कापड़ी, आशा भट्ट, ऋषि बिष्ट, रोहित बिष्ट ने सहयोग किया। 

विज्ञापन
Unlock-1 in Uttarakhand: Kauthig foundation Booked Flight for uttarakhand 184 Migrants Stuck in mumbai and pune
- फोटो : अमर उजाला

प्रवासियों को देहरादून रवाना करने के लिए हीरा सिंह भाकुनी, केशर सिंह बिष्ट, सुशील जोशी, तरुण चौहान, विनय बडोनी, कमला बडोनी, दिनेश बिष्ट, प्रवीण ठाकुर, महिपाल नेगी, हरीश दशौनी, लक्ष्मण ठाकुर, रघु नेगी, सोहन चौहान, समेत अन्य लोग एयरपोर्ट पहुंचे थे। प्रवासियों ने उन्हें घर वापस भेजने के लिए कौथिग फाउंडेशन का धन्यवाद  किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed