फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिल स्टेशन मसूरी के ऐसे 'राज' जिन्हें जानना बेहद जरूरी है

Mon, 30 Nov 2015 11:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Nov 2015 11:55 AM IST
विज्ञापन

मसूरी के वो 'खास राज', जो आपने नहीं सुने होंगे

unknown facts about mussoorie.

हमेशा से मसूरी उत्तर भारत के लोगों के लिए सबसे पसंदीदा पर्यटन स्‍थल रहा है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 34 किमी की दूरी पर मौजूद पहाड़ों की रानी मसूरी 1880 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां आने वाले हर पर्यटक को मसूरी तरो-ताजा कर देती है। आइए जानते हैं मसूरी के चौंकाने वाले 'राज'...

मसूरी के वो 'खास राज', जो आपने नहीं सुने होंगे

unknown facts about mussoorie.

पहाड़ों की रानी मसूरी देसी और विदेशी हस्तियों की पहली पसंद रही है। इस घाटी की सुंदरता हर किसी को अपना मुरीद बना लेती है। बॉलीवुड अभिनेता देवानंद की सबसे पसंदीदा जगह मसूरी रही, यहां उनका एक घर भी है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी अक्सर अपने परिवार के साथ मसूरी आते हैं।

मसूरी के वो 'खास राज', जो आपने नहीं सुने होंगे

unknown facts about mussoorie.

भले ही मसूरी को अंग्रेजों से बसाया हो, लेकिन इसका नाम एक दम स्वदेशी है। जो एक झाड़ी मंसूर से लिया गया है। यह झाड़ी मसूरी में काफी मात्रा में पाई जाती थी। अभी भी कई लोग मसूरी को मंसूरी के नाम से बुलाते हैं। मसूरी की खोज के बारे में बात करें तो इसकी खोज एक युवा ब्रिटिश सैन्य अधिकारी युंग और देहरादून निवासी मिस्टर शोर द्वारा मिलकर की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मसूरी के वो 'खास राज', जो आपने नहीं सुने होंगे

unknown facts about mussoorie.

माल रोड से जहां एक ओर मसूरी की हरी भरी वादियों के नजारे दिखाई देते हैं तो वहीं यहां नए विवाहित, प्रेमी जोड़े और युवाओं को घूमते देखा जा सकता है। माल रोड मसूरी की सबसे जीवंत जगह है।

विज्ञापन

मसूरी के वो 'खास राज', जो आपने नहीं सुने होंगे

unknown facts about mussoorie.

औपनिवेशिक शासन के दौरान गन हिल में ऊंची चोटी पर एक बंदूक रखी गई थी। रोजाना दिन में 12 बजे इस बंदूक से ‌फायरिंग होती थी, जिसके बाद लोग अपनी घंड़ी के समय का मिलान कर लेते थे। बाद में उस बंदूक को गन हिल से हटा दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed