उज्ज्वला तिवारी ने बताया कि अपूर्वा शुक्ला व्यवहार से बेहद क्रूर है। शादी के बाद वह महीनों मुझे और रोहित को छोड़कर चली जाती थी। मैंने अपूर्वा से कहा कि पांच-पांच माह के लिए इंदौर क्यों जाती है।
बेहद क्रूर थी अपूर्वा शुक्ला, शादी के कुछ दिन बाद ही की थी ये मांग, उज्ज्वला ने बताई एक-एक बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर वह एक अच्छी औरत होती तो पति की सेवा करती, जिसकी बाईपास सर्जरी हुई है। उसके पास बैठकर सेवा करती, भागती थोड़ी ही। 31 मई के बाद वह पांच जुलाई को वापस आई।
पांच जुलाई को रोहित ने अपूर्वा से कहा कि तेरी मां ने मेरी मां के ऊपर आधारहीन आरोप (दहेज मांगने के) लगाए हैं। तब अपूर्वा बोली मैं यहां नहीं रहूंगी, मैं अपना सामान ले जाऊंगी। रोहित ने कहा कि पुलिस के सामने सामान गिनकर ले जा।
उज्ज्वला ने बताया कि शादी में शगुन के रूप में अपूर्वा के परिजनों के लिए रुपए दिए थे। मैंने अपूर्वा से कहा तू वो भी ले जा। अगली बार 10 जुलाई को जब वापस आई तो उसे शगुन के एक लाख तीन हजार भी वापस कर दिए। और उसके बाद अपूर्वा गायब हो गई।
इसके बाद उसने मुझे और रोहित को धमकाना शुरू किया, नोटिस देने शुरू किए। शादी के कुछ दिन बाद दोनों मसूरी घूमने गए थे। वहां पहले दिन ही अपूर्वा ने रोहित से इंदौर की एक एसेंबली कांस्टीट्यूयेंसी से टिकट दिलवाने की मांग की।