जो बोले सो निहाल के जयकारों के बीच 418 इंजीनियरिंग कोर के 40 जवानों ने हेमकुंड साहिब के छह किलोमीटर पैदल ट्रैक से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड गोपेश्वर से भी 40 मजदूर पैदल ट्रैक के सुधारीकरण और बर्फ हटाने के लिए घांघरिया पहुंच गए हैं।
2 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फ
- फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड साहिब के प्रमुख यात्रा पड़ाव घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक छह किलोमीटर के आस्था पथ में भारी मात्रा में बर्फ जमी हुई है। तीन किमी पर स्थित अटलाकुड़ी नामक स्थान पर करीब 15 फीट ऊंचा हिमखंड पड़ा हुआ है।
3 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फ
- फोटो : अमर उजाला
जिसे हटाने में सेना के जवानों को पसीना बहाना पड़ेगा। 22 अप्रैल को 418 इंजीनियरिंग कोर के 40 जवान हेमकुंड साहिब पहुंच गए थे। 23 को जवान गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद घांघरिया के लिए रवाना हुए। 24 को बर्फ हटाने का काम शुरू होना था, लेकिन हेमकुंड साहिब क्षेत्र में मौसम खराब होने के कारण बर्फ हटाने का काम शुरू नहीं हो पाया।
4 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फ
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जवानों ने घांघरिया से बर्फ हटाने का काम शुरू किया। गोविंदघाट गुरुद्वारे के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि यदि मौसम ने साथ दिया तो 20 मई तक आस्था पथ से पूरी तरह से बर्फ हटा ली जाएगी।
5 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फ
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि सेना के जवानों के साथ ही पंजाब से पहुंचे सेवादार (स्वयं सेवक) भी आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम करेंगे। इधर, लोनिवि के ईई धन सिंह रावत ने बताया कि मजदूर हेमकुंड साहिब के 13 किमी पैदल मार्ग (पुलना से घांघरिया) तक सुधारीकरण और घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक बर्फ हटाने का काम करेंगे।