फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tyuni Agnikand: छह साल का मासूम बोला-धुएं से अंधेरा नहीं होता तो दीदी को बचाकर ले आता, सुनकर भर आईं सबकी आंखें

Mon, 10 Apr 2023 03:36 PM IST
अलका त्यागी गोविंद शर्मा, अमर उजाला, त्यूणी
गोविंद शर्मा, अमर उजाला, त्यूणी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Apr 2023 03:36 PM IST
विज्ञापन
Tyuni Agnikand: Six year old Brother told emotional Talk for not save his sister and everyone crying
त्यूनी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

त्यूणी के एक मकान में आग की घटना के दौरान मृतक चार बच्चियों के साथ खेल रहे छह वर्षीय नक्क्ष ने डीआईजी निवेदिता कुकरेती को आग लगने के दौरान का पूरा घटनाक्रम बताया। मासूम ने बताया कि अगर कमरे में धुएं से अंधेरा नहीं होता तो वह अपनी दीदी को बचा लेता। बच्चे की जुबानी पूरा माजरा सुनकर घर पर मौजूद ग्रामीणों की आंखों में आंसू आ गए।



Uttarakhand: टिहरी में खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, लिफ्ट लेकर चढ़े तीन बच्चों की मौत, कूदकर चालक हुआ फरार

बृहस्पतिवार को त्यूणी स्थित मकान में आग लग जाने से चार बच्चियों की जलकर मौत हो गई थी। इस दिल दहला देने वाली घटना का शिकार हुई दस वर्षीय सोनम पुत्री त्रिलोक के छोटे भाई नक्क्ष ने रविवार को डीआईजी फायर निवेदिता कुकरेती को पूरा घटनाक्रम बताया। डीआईजी को नक्क्ष ने बताया कि जिस समय मकान में आग लगी, वह अपनी बहन सोनम व मौसेरी बहन समृद्धि, अधिरा व सेजल के साथ मोबाइल से खेल रहा था।

Tyuni Agnikand: Six year old Brother told emotional Talk for not save his sister and everyone crying
डीआईजी से बात करता बच्चा - फोटो : अमर उजाला

उसने बताया कि आग लगने से सारे बच्चे डर गए और मकान के भीतरी हिस्से में चले गए। लेकिन वह बाहर की ओर भागा। सोनम के बाहर नहीं आने पर वह उसे लेने अंदर गया लेकिन तब तक धुएं से घर में अंधेरा हो चुका था, इसलिए उसकी बहन उसे दिखाई नहीं दी।

Tyuni Agnikand: Six year old Brother told emotional Talk for not save his sister and everyone crying
विकासनगर में घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

आग लगने की घटना में घायल हुई महिला कुसुम को हिमाचल के रोहडू स्थित अस्पताल से शिमला शिफ्ट कर दिया गया है। उसके परिजनों ने बताया कि आग से जलने के कारण उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया था, जहां तीन दिनों तक उपचार देने के बाद उन्हें शिमला रेफर किया गया है। हालांकि कुसुम की हालत खतरे से बाहर है लेकिन एक बेटी का शव नहीं मिलने के कारण वह बार-बार बेटी के बारे में परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, इस दौरान मृतका सोनम की मां अपनी भावनाओं को नहीं रोक पाई और फूट-फूट कर रोने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tyuni Agnikand: Six year old Brother told emotional Talk for not save his sister and everyone crying
विकासनगर में घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

डीआईजी ने पीड़ित परिवार के समक्ष संवेदना भी प्रकट की। अग्निकांड में दारमीगाड़ निवासी त्रिलोक की (9) वर्षीय पुत्री सोनम की मौत हो गई थी। सोनम दिव्यांग थी। सोनम की मां पूनम ने डीआईजी को बताया कि घटना के दौरान वह बाथरूम में कपड़े धो रही थी। शोर सुनकर वह बाहर आई, तो उसने भीषण आग देखी।  उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि बेटी अंदर है। डीआईजी ने बताया कि जांच की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन और पुलिस महानिदेशक को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
Tyuni Agnikand: Six year old Brother told emotional Talk for not save his sister and everyone crying
विकासनगर में आग में जिंदा जले मासूम - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि  बीते बृहस्पतिवार को हुए त्यूणी में हुए भीषण अग्निकांड में चार बच्चियों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। तीन के शव बरामद कर लिए गए थे, लेकिन एक बच्ची का शव बरामद नहीं हो सका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed