फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Utility vehicle Accident near Pujar village in Tehri Uttarakhand news in Hindi

Uttarakhand: टिहरी में खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, लिफ्ट लेकर चढ़े तीन बच्चों की मौत, कूदकर चालक हुआ फरार

Sun, 09 Apr 2023 09:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 Apr 2023 09:30 PM IST
सार

Tehri Accident News: क्रिकेट खेलकर लौट रहे पुजार गांव के तीन बच्चे रास्ते में लिफ्ट लेकर पिकअप वाहन में चढ़ गए थे। कुछ दूर जाने पर वाहन अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

विज्ञापन
Utility vehicle Accident near Pujar village in  Tehri Uttarakhand news in Hindi
यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लाक के पुजार गांव मोटर मार्ग पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों क्रिकेट खेलकर गांव लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में यूटिलिटी वाहन पर सवार हो गए थे। वहीं, चालक वाहन के खाई में गिरने से पहले ही कूद कर भाग गया।

विज्ञापन


Rudrapur: मेले से घड़ी लाने के लिए नहीं दिए पैसे तो 14 साल के बच्चे ने की आत्महत्या, घर में लटका मिला शव
विज्ञापन


रविवार शाम करीब सात बजे यह वाहन पुजार गांव के समीप कच्ची सड़क से गुजर रहा था, इसी दौरान अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि दुर्घटना में यूटिलिटी वाहन में सवार पुजार गांव के तीनों बच्चों गौरव (11) पुत्र मनोज व्यास, शंकर (10) पुत्र धर्मानंद, अखिलेश (14) पुत्र प्रकाश लाल की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे घर

तीनों बच्चे क्रिकेट खेलकर शाम को घर लौट रहे थे। रास्ते में रेत लेकर ल्वार्खा से पुजार गांव जा रहे यूटिलिटी से उन्होंने लिफ्ट ली थी। गांव से कुछ दूर पहले ही वाहन बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो गया। चालक ल्वार्खा गांव निवासी विजेंद्र लाल (50) ने छलांग लगाकर जान बचा ली, लेकिन बच्चे कूद नहीं पाए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुजार और ल्वार्खा गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद बच्चों के शवों को खाई से निकालकर कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड पहुंचाया गया। बता दें कि पुजार गांव-ल्वार्खा-डोडग-थापला सड़क का निर्माण छह माह पूर्व हुआ है। यह सड़क पूरी तरह से कच्ची है। थानाध्यक्ष रावत ने बताया कि वाहन दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed