अपनी हॉट बॉडी को लेकर चर्चाओं में रहने वाले टाइगर श्रॉफ की ये फोटो सोशल मीडिया पर आग लगा रही है। आप भी देखिए...
टाइगर श्रॉफ आजकल देहरादून और मसूरी में स्टूडेंट ऑफ दि ईयर-2 की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार शाम को जंगलों के बीच अपनी एक शर्टलैस फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट की थी। जिसे एक ही दिन में तकरीबन उनके आठ लाख से ज्यादा फैंस लाइक कर चुके हैं।
वहीं फोटो पोस्ट करने के बाद फोटो पर कमेंट्स की बाढ़ सी आई। उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने भी उनकी फोटो पर 'ऑसम सर' लिखकर कमेंट किया है। वहीं फैंस ने उनके हॉट लुक की खूब तारीफ की है।
बता दें कि, टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके डेशिंग लुक ही नहीं डांस और बॉडी में भी उनका कोई जवाब नहीं है। अपनी बॉडी को बेहतर लुक देने के लिए उन्होंने सालों-साल मेहनत की है।
5 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
बात जिम में पसीना बहाने की हो या फिर बैलेंस डाइट की, वो हर काम पूरे शेड्यूल के साथ करते हैं। हाल ही में दिशा पटानी के साथ आई उनकी फिल्म बागी 2 में वे अपनी बॉडी और लुक को लेकर चर्चा में रहे हैं। साथ ही वे सोशल मीडिया पर भी अपने हॉट लुक की फोटोज को पोस्ट करते रहते हैं।