फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिकनिक मनाने निकले थे दोस्त, ओवरटेक के चक्कर में हुआ भीषण हादसा, कार काटकर निकाले शव, तस्वीरें...

Wed, 16 Oct 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Oct 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
Three Friends Killed in Truck and Innova collide During Going For Picnic in roorkee
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर इनोवा और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों से हरिद्वार जाने के संबंध में पूछा तो पता चला कि पांचों आपस में दोस्त थे।

Three Friends Killed in Truck and Innova collide During Going For Picnic in roorkee
पहचान के लिए कार से सामान निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

सोमवार रात पांचों ने हरिद्वार में पिकनिक मनाने का प्लान बनाया। इसके बाद देर रात पांचों इनोवा लेकर हरिद्वार निकल पड़े, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि पिकनिक के बहाने मौत उन्हें हरिद्वार खींच लाएगी। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और रिश्तेदार रुड़की के लिए रवाना हो गए।

Three Friends Killed in Truck and Innova collide During Going For Picnic in roorkee
कार को देखते लोग - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने पहले कार सवारों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन हादसा इतना भीषण था कि पांचों लोगों बुरी तरह कार में फंसे हुए थे। लिहाजा पुलिस ने क्रेन और कटर मशीन मंगवाई। काफी मशक्कत के बाद कार को काटकर सभी को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three Friends Killed in Truck and Innova collide During Going For Picnic in roorkee
रुड़की में कार हादसे में मृतक - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मंगलवार सुबह करीब सवा पांच बजे एक इनेवा कार में सवार पांच लोग फरीदाबाद से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार हाईवे स्थित बेलड़ी गांव के पास पहुंची तो एक वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और पूरी कार ट्रक के अगले हिस्से में जा धंसी। 

विज्ञापन
Three Friends Killed in Truck and Innova collide During Going For Picnic in roorkee
रुड़की में कार हादसे में मृतक - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस उनकी जेब से मिले मोबाइल, पर्स और अन्य सामान से पहचान करने में जुट गई। सुबह सवा पांच बजे से पहचान में जुटी पुलिस को दोपहर 12 बजे तक सिर्फ मृतकों व घायलों के नाम ही पता चल पाए। शाम को पुलिस को सभी के सही नाम और पते की जानकारी मिली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed