अगर शरीर पर ऐसे सिम्पटम्स दिखें तो आपको खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में...
अगर शरीर पर दिखें ऐसे सिम्पटम्स तो खतरे के साए में है आपकी जिंदगी
डॉ.विदुषी जियाला जैन ने बताया कि महिलाओं में सबसे ज्यादा मामले ब्रेस्ट कैंसर के सामने आते हैं। महिलाएं लक्षण दिखने के बाद भी आमतौर पर किसी से अपनी समस्या शेयर नहीं करतीं, इससे दिक्कत बढ़ती है। अरिहंत अस्पताल, वरदान संस्था और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वॉक में डीपीएमआई संस्थान के छात्र-छात्राओं के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। आज पुलिस लाइन में अरिहंत अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों की मुफ्त जांच कर परामर्श भी देंगे।
वॉक में मनीष काला, राजेश चमोली, सुशांत बोहरा, प्रदीप डंग, अरविंद सिंह नेगी, प्रियंका रतूड़ी, शैलेश काला, मीरा राठौर, तान्या मैखुरी, रुचि मौर्या, स्मिता पलेठा, आरती रावत, डीपीएमआई के इंद्रजीत सिंह, अश्वनी सिंह, निहारिका थपलियाल, संगीता कुमारी, दिव्या गुसाईं, निधि खनल, अंजलि शामिल रहीं। पुलिस लाइन में आज मुफ्त कैंसर जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।