फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुई द्रोणनगरी, देखिए भव्य शोभायात्रा की मनमोहक तस्वीरें

Fri, 24 Aug 2018 10:17 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 24 Aug 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
Tapeshwar Temple shobha yatra 2018 photos
Tapeshwar Mandir shobha yatra

टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा शुक्रवार को धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान द्रोणनगरी पूरी तरह शिवमय नजर आई। शोभायात्रा के दौरान भगवान के शिव के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखते ही बन रहा था। लोगों ने पूरे जोश के साथ जगह जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान शिव के गणों का रूप धारण किए कलाकार और श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल 21 घोड़ों, पांच ऊंटों के अलावा कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा के आगे 251 महिलाएं कलश धारण किए चल रहीं थीं।

Tapeshwar Temple shobha yatra 2018 photos
Tapeshwar Mandir shobha yatra

शुक्रवार को करीब 11 बजे श्री टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से शुरू हुई। शोभायात्रा में 251 महिलाएं कलश धारण कर आगे चल रहीं थीं। कलश में गंगा जल लेकर और पीत वस्त्र पहने हुए महिलाएं भगवान शिव के जयकारे लगाती हुई चल रहीं थीं। श्री टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शिव का द्रोणाचार्य को धनुष देते हुए झांकी आकर्षक का केंद्र रही। इसके अलावा श्रीराम मंदिर अयोध्या, बिल्केश्वर महादेव, एकलिंग महादेव, महाकाल की भस्म आरती, कोल्हपुर की महालक्ष्मी छप्पन भोग, यमराज, काल भैरव, सूर्य लोक दरबार, शिव बारात, नंदी पर सवार शिव, शिव तांडव, पंचमुखी हनुमान, भद्रकाली, महाकाल, कैलास मानसरोवर आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

Tapeshwar Temple shobha yatra 2018 photos
Tapeshwar Mandir shobha yatra

शोभायात्रा जहां से गुजरी वहीं से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई। लोगों ने शिव के जयकारों के साथ जगह जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। शोभायात्रा सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, हनुमान चौक, धामावाला, पलटन बाजार, घंटाघर, चकराता रोड, डाकरा, गढ़ी कैंट होते हुए श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न हुई। महंत मायागिरि महाराज ने श्री जंगम शिवालय पहुंचने पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर महंत कृणागिरि महाराज, दिगंबर भरत गिरि महाराज, दिगंबर हरि शंकर गिरि, महाराज सेवादल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महासचिव महेश खंडेलवाल, मनमोहन जायसवाल, रजनीश यादव, आशीष गुप्ता, हितेश कांबोज, जतिन कांबोज आदि मौजूद रहे। व्यवस्था संभालने में पुलिसकर्मियों के साथ ही श्री टपकेश्वर महादेव सेवादल के स्वयंसेवकों का भी सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tapeshwar Temple shobha yatra 2018 photos
Tapeshwar Mandir shobha yatra

शोभायात्रा में शामिल हुए बैंडों ने वातावरण को शिवमय बनाए रखा। दिल्ली से आए जिया बैंड ने भजनों के साथ ही देशभक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। बताया गया है कि यह बैंड बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी प्रस्तुति दे चुका है। इसके अलावा शोभायात्रा में दिल्ली का श्रीराम बैंड, सहारनपुर का अशोक बैंड और देहरादून का अल्ताफ  बैंड भी शामिल रहा।

विज्ञापन
Tapeshwar Temple shobha yatra 2018 photos
Tapeshwar Mandir shobha yatra

शोभायात्रा के दौरान प्रसाद के रूप में फल, खीर, हलुआ वितरित किया गया। इस दौरान सड़क पर होने वाली गंदगी को सेवादल के स्वयंसेवक साफ  करते रहे। वहीं शिवाजी धर्मशाला से शोभायात्रा शुरू होते ही श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में भंडारा शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इससे पहले शिवाजी धर्मशाला में भी भंडारे का आयोजन हुआ। वहीं प्रसाद के रूप में 11 क्विंटल देशी घी के लड्डू वितरित किए गए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed