फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021: रैंकिंग में प्रदेश में नंबर वन आया देहरादून, लेकिन जगह-जगह पसरी गंदगी बयां कर रही अलग तस्वीर

Mon, 22 Nov 2021 12:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 22 Nov 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
swachh survekshan 2021: Dehradun number one in uttarakhand, but garbage seen many places
देहरादून में लगे कूड़े के ढेर - फोटो : अमर उजाला

शहरी विकास मंत्रालय की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर जारी रिपोर्ट में देहरादून को बेशक सफाई के मामले में पूरे राज्य में नंबर वन और पूरे देश में 82वें स्थान पर रखा हो, लेकिन हकीकत कुछ और है।

आलम ये है राजधानी के तमाम इलाकों में अभी सफाई का स्तर वह नहीं है, जिससे यह साबित होता हो कि यह बहुत अधिक साफ सुथरे शहरों में से एक है। स्वच्छ सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी होने के अगले दिन अमर उजाला की टीम ने राजधानी के विभिन्न इलाकों का जायजा लिया।

कनक चौक, तिब्बती मार्केट, धामावाला, मच्छी बाजार, अंसारी मार्ग समेत कई इलाकों में मुख्य मार्गों पर कूड़ा करकट के साथ ही गंदगी का अंबार देखने को मिला। जिसने नगर निगम की ओर से शहर को साफ सुथरा बनाए जाने को लेकर चलाए जा रहे अभियान की कलई खुल रही है। जहां एक तरफ स्वच्छ सर्वेक्षण रिपोर्ट में पूरे राज्य में नंबर वन घोषित किए जाने के बाद देहरादून नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी से उत्साहित हैं। 

swachh survekshan 2021: Dehradun number one in uttarakhand, but garbage seen many places
देहरादून में लगे कूड़े के ढेर - फोटो : अमर उजाला

वहीं कई जागरूक लोगों का कहना है कि राजधानी को इंदौर की तर्ज पर साफ सुथरा बनाए जाने को लेकर अभी बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है।

swachh survekshan 2021: Dehradun number one in uttarakhand, but garbage seen many places
देहरादून में लगे कूड़े के ढेर - फोटो : अमर उजाला

जिसके लिए नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही आमजन को जागरूक होना होगा। वहीं सर्वेक्षण राज्य के अधिकतर कैंट क्षेत्रों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
swachh survekshan 2021: Dehradun number one in uttarakhand, but garbage seen many places
देहरादून में लगे कूड़े के ढेर - फोटो : अमर उजाला

नौ कैंट क्षेत्रों में तीन ने ही पहले साल की तुलना में अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। इनमें दून और चकराता कैंट शामिल है, जबकि अल्मोडा कैंट का प्रदर्शन यथावत रहा है।

विज्ञापन
swachh survekshan 2021: Dehradun number one in uttarakhand, but garbage seen many places
देहरादून में लगे कूड़े के ढेर - फोटो : अमर उजाला
 उत्तराखंड में नौ कैंट बोर्ड हैं। इसमें लैंसडौन, रानीखेत, नैनीताल, लंढौर कैंट, क्लेमेनटाउन कैंट, देहरादून कैंट, चकराता कैंट, अल्मोड़ा कैंट व रुड़की कैंट शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed