{"_id":"5d4ae3fc8ebc3e6c98749fe2","slug":"sushma-swaraj-cremation-she-told-ranikhet-her-maika","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यादें: इस जगह को सुषमा स्वराज ने बताया था अपना मायका, लोगों की इस बात से हुई थीं बेहद खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादें: इस जगह को सुषमा स्वराज ने बताया था अपना मायका, लोगों की इस बात से हुई थीं बेहद खुश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 08 Aug 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड में सुषमा स्वराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सुषमा स्वराज का पर्यटन नगरी रानीखेत से भी गहरा लगाव था। साल 2002 में नवगठित उत्तराखंड राज्य के पहले विधानसभा चुनाव के दौरान वे यहां भी आईं थीं। वह तब केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री थीं।
2 of 5
उत्तराखंड में सुषमा स्वराज
- फोटो : अमर उजाला
एतिहासिक खड़ी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने परंपरागत कुमाऊंनी तरीके से उनका स्वागत किया। सत्कार से सुषमा स्वराज इतना खुश हुईं कि उन्होंने सिर पर कलश रखकर कह दिया कि रानीखेत उनका मायका है।
3 of 5
उत्तराखंड में सुषमा स्वराज
- फोटो : अमर उजाला
2002 में राज्य के पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से वर्तमान सांसद अजय भट्ट तब विधायक प्रत्याशी के तौर पर रानीखेत से चुनाव मैदान में थे। पांच फरवरी को तत्कालीन केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री सुषमा स्वराज की यहां जनसभा तय हुई। वह अपराह्न मजखाली हेलीपैड पर उतरीं और खड़ी बाजार पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उत्तराखंड में सुषमा स्वराज
- फोटो : अमर उजाला
सैकड़ों की तादाद में यहां मौजूद लोगों ने उनका तालियों से स्वागत किया। जैसे ही सुषमा स्वराज मंच पर पहुंचीं, वहां मौजूद विधायक प्रत्याशी अजय भट्ट, रवि मोहन अग्रवाल, राजेंद्र बिष्ट, स्वर्ण कुमारी मिश्रा सहित तमाम नेताओं और कई महिला कार्यकर्ताओं ने परंपरागत कुमाऊंनी पिछौड़ा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
5 of 5
उत्तराखंड में सुषमा स्वराज
- फोटो : अमर उजाला
बाद में उन्हें स्टील का कलश भेंट किया। वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन चंद्र पपने ने उस वक्त के स्वागत की तस्वीर अमर उजाला को प्रदान की। सुषमा स्वराज के ओजस्वी भाषणों को सुनकर वहां मौजूद जनता ने जमकर तालियों से उनका स्वागत किया। उनके निधन से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।