फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत और सारा ने शुरू की 'केदारनाथ' की शूटिंग, अभिषेक कपूर ने शेयर की तस्वीर...

Tue, 05 Sep 2017 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 Sep 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
sushant and sara film shooting in kedarnath
sushant singh

भगवान शिव के धाम में 'केदारनाथ' फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर ने अपने ‌ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी। 


 

sushant and sara film shooting in kedarnath
kedarnath
अभिषेक कपूर ने ट्विटर पर केदारनाथ धाम की बर्फीली वादियों में चाय पीते हुए एक फो‌टो शेयर की है। इसके साथ ही फिल्म का एक शानदार पोस्टर भी पोस्ट किया है।

 
sushant and sara film shooting in kedarnath
kedarnath
गॉय इन द स्काई के बैनर तले अभिषेक कपूर के निर्देशन में केदारनाथ फिल्म की शूटिंग मंगलवार को प्रात: 9 बजे से शुरू हो गई। हालांकि मीडिया को शूटिंग लोकेशन से दूर रखा गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
sushant and sara film shooting in kedarnath
kedarnath
फिल्म निर्माण से जुड़े 250 सौ लोग त्रियुगीनारायण पहुंचे हैं। इधर, सोमवार को निर्देशक कपूर ने फिल्म कलाकारों को स्क्रिप्ट के हिसाब से रिहर्सल करवाई। फिल्म में काम कर रहे ऊखीमठ ब्लाक के मूल निवासी व श्रीनगर गढ़वाल में कक्षा 5 में पढ़ रहे बाल कलाकार अक्षत भट्ट ने करीब एक घंटे तक कई संवाद और अभिनय की रिहर्सल की।

 
विज्ञापन
sushant and sara film shooting in kedarnath
sushant singh - फोटो : amarujala
इस मौके पर निर्देशक अभिषेक कपूर बच्चे के साथ बातचीत कर उसे कुछ सुझाव भी देते रहे। इसके अलावा फिल्म अभिनेता सुशांत राजपूत व अभिनेत्री सारा अली खान सहित अन्य कलाकारों ने पहले दिन शूट होने वाले दृश्यों की खूब रिहर्सल की।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed