फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्या ड्रोन टेक-2025: भारतीय सेना के साथ 'शेरू' को मैदान में देख दुश्मन के छूट रहे पसीने, तस्वीरों में देखें

Tue, 29 Apr 2025 11:05 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Apr 2025 11:05 PM IST
सार

रोबोटिक म्यूल यानी चलती रोबोटिक मशीन, जो किसी भी तापमान पर 24 घंटे भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है। यह एक हाईटेक रोबोट है, जो चल सकता है, दौड़ सकता है, मुड़ सकता है और कूद सकता है।

विज्ञापन
Surya Drone Tech-2025 Held in Dehradun Enemy is sweating after seeing Sheru in the field with Indian Army
सूर्या ड्रोन टेक-2025 - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड व सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) के सहयोग से सूर्या ड्रोन टेक-2025 का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस टेक का शुभारंभ मंगलवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि किया। टेक के पहले दिन आधुनिक तकनीक के जरिए भारत की रक्षा नवाचार की क्षमताओं का सशक्त प्रदर्शन किया गया।



इस दौरान भारतीय सेना के साथ शेरू (रोबोटिक म्यूल) को देख दुश्मन के पसीने छूट रहे हैं। रोबोटिक म्यूल यानी चलती रोबोटिक मशीन, जो किसी भी तापमान पर 24 घंटे भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है। यह एक हाईटेक रोबोट है, जो चल सकता है, दौड़ सकता है, मुड़ सकता है और कूद सकता है।

सूर्या ड्रोन टेक में पहुंचे शेरू को देख हर कोई उत्साहित नजर आया। शेरू को ऑपरेट करने वाले सेना के जवान गौरव नेगी ने बताया कि एक बार चार्ज करने पर शेरू तीन घंटे लगातार काम कर सकता है। शेरू बंदूक व अन्य भार उठाने के साथ सर्विलांस का काम भी बखूबी करता है।

Surya Drone Tech-2025 Held in Dehradun Enemy is sweating after seeing Sheru in the field with Indian Army
सूर्या ड्रोन टेक-2025 - फोटो : अमर उजाला

एक रोबोटिक म्यूल पर छह कैमरे और सेंसर लगाए गए हैं। तीन साल पहले इसे भारत में लाया गया था। इसका वजन 52 किलाेग्राम तक होता है, जो दस किलोग्राम तक का भार उठा सकता है। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि इन अत्याधुनिक तकनीकों से लेस उपकरणों को भारतीय सेना के साथ जोड़ने के बाद सेना की ताकत बढ़ गई है व हमारी सीमाएं और भी ज्यादा सुरक्षित हो गई हैं।

Surya Drone Tech-2025 Held in Dehradun Enemy is sweating after seeing Sheru in the field with Indian Army
सूर्या ड्रोन टेक-2025 - फोटो : अमर उजाला

इन्हें खासतौर से ऐसी जगहों के लिए बनाया गया है, जहां इंसानों की पहुंच आसान नहीं है और खराब मौसम वाली जगहों पर भी इसे रखा जा सकता है। इस रोबोटिक म्यूल का प्रयोग इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी किया जा रहा है। वहीं, ड्रोन प्रदर्शनी में गोरखा रेजिमेंटर सेंटर की ओर से तैयार किए गए ड्रोन भी प्रदर्शित किए गए। इस ड्रोन को भारतीय सेना के जवान ने खुद तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Drone Tech-2025 Held in Dehradun Enemy is sweating after seeing Sheru in the field with Indian Army
सूर्या ड्रोन टेक-2025 - फोटो : अमर उजाला

सैन्य अफसरों ने बताया कि एफपीवी ब्लैक कैट ड्रोन बनाया गया है। यह 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से 20 किलोमीटर तक उड़ सकता है। इसके अलावा बहादुर ड्रोन पांच किमी रेंज तक उड़कर इस दौरान की पूरी वीडियो की लाइव फीड देता है। इससे रेकी में मदद मिलती है। यह ड्रोन ऐसे तैयार किए गए हैं, उसका कोई उपकरण टूटने पर सेना के जवान कुछ घंटे में उसे तैयार कर उसे दोबारा लगा सकते हैं।

विज्ञापन
Surya Drone Tech-2025 Held in Dehradun Enemy is sweating after seeing Sheru in the field with Indian Army
सूर्या ड्रोन टेक-2025 - फोटो : अमर उजाला

ड्रोन टेक में आए ड्रोन मैन ऑफ इंडिया के मिलिंद राज ने कहा कि ड्रोन रक्षा के क्षेत्रों में परिवर्तनकारी प्रभाव डालते हैं। उत्तराखंड से पहाड़ी राज्य की अचूक निगरानी के लिए सरकार के साथ मिलकर कार्य किए जाएंगे। उत्तरकाशी में हुए सिलक्यारा टनल हादसे के दौरान भी ड्रोन तकनीक के जरिए 41 मजदूरों की निगरानी की गई थी। कहा कि सर्च और रेस्क्यू के लिए ड्रोन बहुत जरूरी है। सिलक्यारा टनल जैसे हादसे ने हम सबको बताया कि जिंदगी बचाने के लिए तकनीक कितनी जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed