फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Superstar Rajinikanth: जेलर की रिलीज से पहले उत्तराखंड पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, मां गंगा का लिया आशीर्वाद

Thu, 10 Aug 2023 03:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट।
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 10 Aug 2023 03:04 PM IST
सार

Jollygrant

विज्ञापन
Superstar Rajinikanth reached Uttarakhand before jailer release Rishikesh News in hindi
सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे ऋषिकेश - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड एवं दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर की रिलीज से एक दिन पहले उत्तराखंड पहुंचे हैं। बुधवार शाम वह इंडिगो की बेंगलुरु वाली फ्लाइट से शाम 3.50 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से रजनीकांत ऋषिकेश के लिए रवाना हुए।



बताया जा रहा है कि रजनीकांत 15 अगस्त तक उत्तराखंड में ही रहेंगे। जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में धूम मचाएगी। रजनीकांत की बृहस्पतिवार को जेलर फिल्म रिलीज हो रही है। जिसका ट्रेलर भी कुछ दिन पहले जारी हुआ है। रिलीज से पहले ही रजनीकांत के फैंस में उनकी फिल्म को लेकर काफी उत्साह है।

जेलर बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। सिनेमाघर में 10 अगस्त को जेलर और 11 अगस्त को गदर दो रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है। एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि वह मां गंगा के आशीर्वाद लेने और धार्मिक गतिविधियों के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं।

Superstar Rajinikanth reached Uttarakhand before jailer release Rishikesh News in hindi
सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फोटो खिंचवाते फैंस। - फोटो : amar ujala

एयरपोर्ट पर रजनीकांत के प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। जिसके बाद रजनीकांत अपने कुछ दोस्तों के साथ एयरपोर्ट से तीन गाड़ियों में सवार होकर ऋषिकेश के लिए रवाना हुए।

Superstar Rajinikanth reached Uttarakhand before jailer release Rishikesh News in hindi
रजनीकांत - फोटो : amar ujala

72 वर्षीय रजनीकांत की फिल्म जेलर 10 अगस्त और गदर-2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Superstar Rajinikanth reached Uttarakhand before jailer release Rishikesh News in hindi
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

जेलर फिल्म में रजनीकांत एक दादा की भूमिका में हैं। जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में हैं। बड़े बजट की इस इस फिल्म में रजनीकांत जोरदार एक्शन करते दिखेंगे।

ये भी पढ़ें..Uttarakhand Weather: बारिश बरपा रही कहर..दीवार तोड़ घर में घुसा पानी का सैलाब, बच्ची की मौत, मलबे में साधु दफन

विज्ञापन
Superstar Rajinikanth reached Uttarakhand before jailer release Rishikesh News in hindi
रजनीकांत - फोटो : social media

फिल्म में रजनीकांत के अलावा, शिव राजकुमार, राम्या कृष्णनन, तमन्ना भाटिया, जैकी श्रॉफ, वसंत रवि, योगी बाबू, मोहनलाल आदि अहम किरदार में नजर आएंगे। मेगास्टार रजनीकांत को आखिरी बार 2021 में फिल्म अन्नात्थे में देखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed