{"_id":"5a3010864f1c1b193e8b8471","slug":"sunil-shetty-arrived-in-uttarakhand-for-patanjali-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पतंजलि पहुंचे एक्टर सुनील शेट्टी ने की आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात, फिल्मों को लेकर कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि पहुंचे एक्टर सुनील शेट्टी ने की आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात, फिल्मों को लेकर कही बड़ी बात
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
sunil shetty
अभिनेता सुनील शेट्टी ने पतंजलि योगपीठ आकर महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने फिल्मों को लेकर बड़ी बात कह दी।
sunil shetty
सुनील शेट्टी मंगलवार दोपहर जौलीग्रांट (देहरादून) एयरपोर्ट पहुंचे। सुनील शेट्टी के एयरपोर्ट पहुंचने का खबर मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक जुट गए और सेल्फी ली। इसके बाद वे पतंजलि गए। वहां उन्होंने उनसे योग, आयुर्वेद-अनुसंधान के साथ-साथ भारतीय संस्कृति की बारीकियों को समझा।
sunil shetty
मंगलवार को योगपीठ पहुंचे सुनील शेट्टी ने पतंजलि रिसर्च सेंटर सहित राष्ट्रसेवा के अनेक प्रकल्पों का भ्रमण किया। इस दौरान सुनील शेट्टी ने कहा पतंजलि अपने योग, आयुर्वेद एवं स्वदेशी अभियान द्वारा देश को वैश्विक गौरव दिलाने में संलग्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sunil shetty
आचार्य बालकृष्ण ने कहा स्वदेशी की चिंतनधारा अब फिल्मों व विविध वैचारिक तंत्रों में भी प्रवाहित होनी चाहिए, जिससे प्रेरित होकर देश की नई पीढ़ी देश की ऐतिहासिक वैचारिक चेतना को आत्मसात कर सके।
विज्ञापन
sunil shetty
सुनील शेट्टी ने युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उन्हें योग, आयुर्वेद से जोड़कर स्वदेशी, राष्ट्रीय संस्कृति एवं मानव निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के पतंजलि अभियान को आगे बढ़ाने के विषय पर भी चर्चा की। इसके बाद वे शाम 6:30 बजे दिल्ली जाने वाले जेट एयरवेज के विमान से वापस लौट गए।