धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही बॉलीवुड फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की शूटिंग मसूरी में हुई।
{"_id":"5ae186414f1c1bed778b5096","slug":"soty-2-shooting-tiger-shroff-in-mussoorie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टाइगर श्रॉफ का हेयर कट करने के बाद एक्साइडेट हुआ सैलून ओनर और किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर श्रॉफ का हेयर कट करने के बाद एक्साइडेट हुआ सैलून ओनर और किया ये काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Updated Fri, 27 Apr 2018 06:45 AM IST
विज्ञापन
tiger shroff in mussoorie
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
tiger shroff
- फोटो : amar ujala
अभिनेता टाइगर श्रॉफ के अपर मालरोड स्थित एक नाई की दुकान पर फेस मसाज कराने, कपड़े खरीदने, चार दुकान पर दोस्त के साथ भुट्टे खाने के दृश्य फिल्माए गए। इस दौरान टाइगर की एक झलक पाने को बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक उमड़े। लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने प्रशंसकों को शूटिंग स्थल पर नहीं जाने दिया।
Tiger Shroff
बुधवार दोपहर करीब दो बजे दो बजे टाइगर श्रॉफ साइकिल से अपने दोस्त के साथ पिक्चर पैलेस, अपर मालरोड स्थित भोटिया मार्केट में एक कपड़े की दुकान पर पहुंचे। जहां कपड़ों की खरीदारी का दृश्य फिल्माया गया। इसके बाद दोनों अपर मालरोड स्थित एक हेयर सैलून पहुंचे, जहां टाइगर के हेयर स्टाइल ठीक कराने और फेस मसाज कराने का दृश्य शूट किया गया। शूटिंग के लिए हेयर सैलून का नाम प्रोफेशनल हेयर सैलून से बदलकर किंग बारबर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger shroff
वहीं, करीब तीन बजे दोनों साइकिल से लालटिब्बा के निकल जाते हैं। लालटिब्बा स्थित चार दुकान पर टाइगर और उनके मित्र के हिमालय की सुंदरता को निहारने, मौज-मस्ती करने और भुट्टे खाने के दृश्य फिल्माए गए। निर्देशक पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में फिल्म की शूटिंग शाम करीब छह बजे तक चली। फिल्म की शूटिंग को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। शूटिंग देखने को प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी, लेकिन पुलिस कर्मियों ने भीड़ को टाइगर के पास नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
tiger shroff
पिक्चर पैलेस, अपर मालरोड स्थित हेयर सैलून संचालक दिलदार सलमानी, तैय्यब सलमानी उनके सैलून में फिल्म की शूटिंग होने से खासे उत्साहित है। बताया कि टाइगर श्रॉफ ने हेयर स्टाइल ठीक राया और फेस मसाज कराई। बताया कि इस दौरान टाइगर ने मसूरी की वादियों और यहां के लोगों की तारीफ की। कहा कि अब वह अपने सैलून का नाम नहीं बदलेंगे। सैलून का नाम किंग बारबर ही रखेंगे।