जहां एक ओर नोट बंदी के कारण लोगों को एटीम और बैंक की लंबी-लंबी लाइनों में लग कर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं इस नोट बंदी ने एक मां का बैंक बैलेंस लुटने से बचा दिया।
पढ़िए, कैसे PM मोदी की नोट बंदी वजह से लुटने से बच गई एक मां?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल के श्रीनगर में कक्षा 10 के 16 वर्षीय छात्र ने अपनी मां का एटीएम निकाल कर 47 दिन में चार लाख सत्तर हजार खर्च कर दिए। वो तो गनीमत रही कि आठ नंवबर को एटीएम बंद हो गए। जिससे छात्र और पैंसे नहीं निकाल पाया।
छात्र ने यह कारनामा अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर किया। नाबालिग होने के कारण पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। हालांकि अब इन छात्रों की काउंसिलिंग की जा रही है।
मामला शहर क्षेत्र से जुड़े डांग गांव का हैं। यहां एक किशोर ने अपनी मां के एटीएम से 4 लाख 70 हजार की रकम उड़ा ली। किशोर शहर के ही एक विद्यालय में कक्षा 10वीं का छात्र है। यह कारनामा उसने एक दिन में नहीं किया।
किशोर 47 दिनों तक एटीएम से प्रतिदिन दस हजार की रकम निकालता रहा। इन रुपयों से किशोर ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर दो बाइक, दो एक्टिवा और कई महंगे मोबाइल फोन भी खरीदे। इस दौरान तीनों किशोरों ने जमकर दावतें भी उड़ाई।