फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Weather News: बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी, एक मार्च से मौसम में दिखेगा तेजी से बदलाव

Thu, 27 Feb 2025 11:13 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 27 Feb 2025 11:13 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक मार्च तक प्रदेशभर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है।
 

विज्ञापन
Snowfall in Yamunotri Dham rain snowfall  Badrinath Kedarnath Uttarakhand Weather Dehradun News Watch Photos
यमुनोत्री में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड में आज गुरुवार को भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। तो वहीं पहाड़ियां बर्फ से ढकी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चार दिन तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई थी। इसके चलते तापमान में तेजी से गिरावट होने से कड़ाके की ठंड होगी।



बुधवार को भी बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। हालांकि दोपहर बाद मौसम सामान्य हो गया। वहीं, यमुना घाटी में आज भी बर्फबारी जारी है।

तड़के से ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई थी जबकि निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, गोरसों, औली, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई।

Snowfall in Yamunotri Dham rain snowfall  Badrinath Kedarnath Uttarakhand Weather Dehradun News Watch Photos
यमुनोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बर्फबारी से औली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आईं। बदरीनाथ हाईवे पर भी हनुमानचट्टी से आगे बर्फ जम गई है जिसे हटाने के लिए बीआरओ की मशीनें लगाई गई हैं।  

Snowfall in Yamunotri Dham rain snowfall  Badrinath Kedarnath Uttarakhand Weather Dehradun News Watch Photos
बदरीनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अगले चार दिन तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई थी। इसके चलते तापमान में तेजी से गिरावट होने से कड़ाके की ठंड होगी। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in Yamunotri Dham rain snowfall  Badrinath Kedarnath Uttarakhand Weather Dehradun News Watch Photos
बदरीनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके अलावा हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा जिले में भी बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक मार्च तक प्रदेशभर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: मौसम में बदलाव...प्रवासी पक्षी बदलने लगे ठिकाना, आसन रामसर साइट से छह प्रजातियों के परिंदे लौटे

विज्ञापन
Snowfall in Yamunotri Dham rain snowfall  Badrinath Kedarnath Uttarakhand Weather Dehradun News Watch Photos
बदरीनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बारिश-बर्फबारी से मैदान से लेकर पहाड़ तक के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी बर्फबारी होने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed