फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़: खिल उठा हिमालय का नजारा, हेमकुंड साहिब और यमुनोत्री में बर्फबारी, देखें तस्वीरें

Sat, 26 Sep 2026 02:46 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)/बडकोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)/बडकोट (उत्तरकाशी) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 26 Sep 2026 02:46 PM IST
सार

पहाड़ों में मौसम ने अचानक करवट ली और पहाड़ बर्फ की चादर में लिपटे हुए नजर आए। हिमालय का नजार खिल उठा। हेमकुंड साहिब और यमुनोत्री में बर्फबारी की खबूसूरत तस्वीरें सामने आई।

विज्ञापन
Snowfall in Hemkund Sahib and Yamunotri High-Altitude Areas Uttarakhand Weather News Update Watch photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट ली बारिश के बीच पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब का नजारा बदल गया है। सफेद बर्फ से ढके पहाड़ और बारिश के बीच धामों में बढ़ी ठंड की तस्वीरें सामने आई हैं।



यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में शनिवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। यमुनोत्री धाम के आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। टॉप, सप्त ऋषि कुंड, बंदरपूंछ और गरुड़ गंगा क्षेत्र में हिमपात की सूचना है। बारिश और बर्फबारी के बाद यमुनोत्री धाम में ठंड बढ़ गई है। इसके बावजूद श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं। यमुना मंदिर के पुजारी गिरीश उनियाल ने बताया कि मौसम बदलने के बाद धाम में ठंड बढ़ गई है।

उधर, हेमकुंड साहिब क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई है। यहां आधा फीट से अधिक बर्फ जम गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे हैं। जवान श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवाजाही में मदद कर रहे हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है।

Snowfall in Hemkund Sahib and Yamunotri High-Altitude Areas Uttarakhand Weather News Update Watch photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर उत्तरकाशी जिले में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हीना और डोबाटा होल्डिंग पॉइंट्स पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम की यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा सुचारू है।

Snowfall in Hemkund Sahib and Yamunotri High-Altitude Areas Uttarakhand Weather News Update Watch photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र और स्मार्ट कंट्रोल रूम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिले की सभी तहसीलों से बारिश और भूस्खलन से जुड़ी सूचनाएं लगातार ली जा रही हैं और स्थिति की निगरानी की जा रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की लाइव सीसीटीवी के माध्यम से भी लगातार निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in Hemkund Sahib and Yamunotri High-Altitude Areas Uttarakhand Weather News Update Watch photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रशासन ने  मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में उसे जल्द से जल्द खोलने को कहा गया है। सभी तहसीलों को भी अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Snowfall in Hemkund Sahib and Yamunotri High-Altitude Areas Uttarakhand Weather News Update Watch photos
हेमकुंड साहिब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से वार्ता कर सभी संबंधित जिलों और विभागों को जरूरी एहतियाती कदम उठाने को कहा। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और संभावित आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की सभी तैयारियां पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला आपातकालीन संचालन केंद्रों को सक्रिय रखने और मौसम संबंधी चेतावनियों का तत्काल स्थानीय स्तर तक प्रसार सुनिश्चित करने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed