फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, सुहावने मौसम की तस्वीरें देखकर दिल खुश हो जाएगा

Mon, 07 May 2018 08:59 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बदरीनाथ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बदरीनाथ Updated Mon, 07 May 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in badrinath dham during weather alert in uttarakhand
snowfall in badrinath

मौसम विभाग की चेतावनी के बीच उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू हो गई है। रविवार को बदरीनाथ समेत आस पास के क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई।

Snowfall in badrinath dham during weather alert in uttarakhand
snowfall in badrinath

बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को दिनभर बारिश रही। जबकि दोपहर बाद बर्फबारी शुरु हुई, जो देर शाम तक भी चलती रही। बदरीनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है।

Snowfall in badrinath dham during weather alert in uttarakhand
snowfall in badrinath - फोटो : amar ujala

तीर्थयात्री भी ठंड से बचने के लिए अपने कमरों में ही दुबके रहे। चमोली जिले के निचले क्षेत्रों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जबकि गोविंदघाट से बदरीनाथ तक सुबह दस बजे से बारिश शुरु हो गई थी। बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में खतरनाक बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in badrinath dham during weather alert in uttarakhand
Snowfall in badrinath - फोटो : amar ujala

यहां पर भूस्खलन की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से रुक-रुककर यात्रा वाहनों की आवाजाही कराई गई।  गोविंदघाट के थानाध्यक्ष हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि गोविंदघाट से बदरीनाथ तक दिनभर बारिश लगी रही।
 

विज्ञापन
Snowfall in badrinath dham during weather alert in uttarakhand
Snowfall in badrinath - फोटो : amar ujala

जिससे बदरीनाथ क्षेत्र में ठंड में इजाफा हो गया है। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ हाईवे सुचारु है। यदि बारिश लगातार रहती है तो लामबगड़ में यातायात सुचारु रखने में दिक्कतें होंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed