बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बृहस्पतिवार को हुई बर्फबारी की तस्वीरें देख आपका मन भी खुश हो जाएगा।
2 of 5
snowfall in badrinath
- फोटो : amar ujala
चमोली में जिले में हर रोज दोपहर बाद लगातार मौसम खराब हो रहा है। बृहस्पतिवार को बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, गौरसों बुग्याल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में बारिश हुई।
3 of 5
snowfall
- फोटो : amar ujala
मंडल घाटी के गांवों और गोपेश्वर में करीब एक घंटे तक ओलावृष्टि भी हुई। वहीं बर्फबारी का खूबसूरत नजारा लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया।
4 of 5
snowfall badrinath
- फोटो : amar ujala
हालांकि ओलावृष्टि के कारण गेहूं के साथ ही आडू, खुमानी, चूली, सेब, नाशपाती की फसल खराब हो गई है। मंडल घाटी के सतेंद्र रावत का कहना है कि गेहूं की फसल खेतों में पककर तैयार हो गई थी, लेकिन ओलावृष्टि से फसल चौपट हो गई है। जबकि पोखरी क्षेत्र के गांवों में भी ओलावृष्टि से फसल बर्बाद हो गई है।
बदरीनाथ धाम में हर रोज दोपहर बाद मौसम खराब हो रहा है, जिससे यात्रा तैयारी में दिक्कतें पेश आ रही हैं। इन दिनों धाम में रंग-रोगन और अन्य सुविधाएं जुटाई जा रही हैं, लेकिन बारिश और बर्फबारी से कार्य प्रभावित हो रहा है।