फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल के दूसरे दिन उत्तराखंड की वादियां बर्फबारी से हुई सराबोर, मैदानों में पड़ रही कड़ाके की सर्दी

Thu, 03 Jan 2019 10:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 03 Jan 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Snowfall and rain alert in new year 2019 second day
kedarnath, snowfall - फोटो : अमर उजाला

नए साल के दूसरे दिन उत्तराखंड की वादियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। बुधवार को सुबह से राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब बना रहा। सुबह केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ गई है। वहीं चमोली जिले में भी नदी, तालाब और झरने जम गए हैं। पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों में हिमपात से सर्दी बढ़ गई है।

Snowfall and rain alert in new year 2019 second day
winter

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं, कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की भी संभावना है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन बारिश का सिस्टम बना हुआ है। शुक्रवार से मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

Snowfall and rain alert in new year 2019 second day
कोहरे का कहर - फोटो : अमर उजाला

वहीं साल के पहले दिन बादलों और हल्की बूंदाबांदी ने प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में ठंडक बढ़ा दी। ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बर्फ भी गिरी। मंगलवार की सुबह प्रदेशभर में मौसम सुहावना बना रहा। लगभग सभी इलाकों में धूप खिली रही। हालांकि दोपहर बाद एकाएक मौसम में बदलाव आया और आसमान पूरी तरह बादलों से घिर गया। इससे मौसम में एकाएक ठंडक बढ़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall and rain alert in new year 2019 second day
winter

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है जबकि पांच और छह जनवरी को दो हजार मीटर तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। वहीं हरिद्वार में बुधवार को धुंध छयी रही।मौसम भी बेहद ठंडा रहा। शीतलहर चलने से लोगों के हाथ पैर सुन्न हो गए।

विज्ञापन
Snowfall and rain alert in new year 2019 second day
snowfall in auli

बुधवार की सुबह से चमोली में बादल छाए रहे। यहां शाम और सुबह कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बिना बारिश के हो रही कोरी ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो रख है। मंगलवार को जिले में मौसम ने करवट बदली और दोपहर बाद बादल छा गए। देर शाम को बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, नीति, माणा घाटी की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रुद्रप्रयाग सहित अन्य निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed