अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एफआरआई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक महिला योग साधक की सांप के काटने से हालत बिगड़ गई। उसे प्रेमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज किया।
दो घंटे बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सांप के काटने की सूचना पर कुछ देर अफरातफरी की स्थिति रही। सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि योग साधक को सांप ने काटा या किसी जहरीले कीड़े ने।
बता दें कि कार्यक्रम स्थल पर कई दिनों से सांपों के मिलने की सूचनाएं आ रही थीं। सांपों को पकड़ने के लिए वन विभाग की कई टीमों को लगाया गया था। जिसके तहत वन विभाग कार्यक्रम स्थल के आसपास से सांप, बंदरों को हटाने में लगा था। वहीं दो सांप पकड़े भी गए थे।
4 of 5
Yoga Rehearsal in FRI
- फोटो : amar ujala
देहरादून के डीएम एसए मुरुगेशन ने विभाग को मैदान को साफ कराने के आदेश दिए थे कि आयोजन स्थल और उसके आसपास की जगह को सांप और बंदरों से मुक्त कर दिया जाए। वहीं डीएफओ राजीव धीमान ने बताया कि विभाग पूरी तरह से स्थल की चेकिंग कर रहा था।
लेकिन गुरुवार को कार्यक्रम के दौरान एक महिला योग साधक को योग करने के दौरान महसूस हुआ कि उसे किसी चीज ने काट लिया है। उसने देखा तो लगा कि सांप ने काटा है। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। हालांकि वह साधक अब ठीक है और घर भी जा चुका है।