पारिवारिक सुख और समृद्धि के वाहक शुक्रदेव अपने शत्रु की राशि में प्रवेश करने वाले हैं। उनके इस प्ररिवर्तन से ये चार राशि वाले सबसे ज्याद प्रभावित होंगे।
2 of 9
astrology
- फोटो : google
शुक्र ग्रह 20 दिसंबर को शाम 6.30 बजे वृश्चिक से धनु रशि में प्रवेश करेंगे। गुरु और शुक्र दोनों शत्रु ग्रह हैं। मंगल की रशि से बृहस्पति की राशि में शुक्र ग्रह प्रवेश करेंगे।
3 of 9
astrology
- फोटो : google
11 दिसंबर को सुबह 8.38 बजे से शुक्र के अस्त होने के साथ ही विवाह समेत अन्य शुभ कार्यों पर विराम लग गया है। साथ ही 16 दिसंबर को सूर्यदेव के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास भी शुरू हो जाएगा। खरमास तो मकर संक्रांति को समाप्त हो जाएगा लेकिन शुक्र अस्त होने के कारण शुभ कार्यों पर विराम बरकरार रहेगा।
4 of 9
astrology
- फोटो : amarujala
इसके बाद तीन फरवरी को शुक्र उदय होंगे और उनका बालत्व खत्म होने पर सात फरवरी से लग्न आदि शुभ कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। 14 मार्च को फिर खरमास लग जाएगा। आचार्य डा. सुशांत राज ने बताया कि सूर्य ग्रह 15 दिसंबर को मंगल की राशि वृश्चिक से बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही धनुर्मास (मलमास) प्रारंभ होगा। तब तक सभी शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि सूर्य ग्रह मंगल की राशि वृश्चिक से बृहस्पति की धनु राशि में 15 दिसंबर की रात 3 बजे प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही धनुर्मास शुरू हो जाएगा। शास्त्रों के मुताबिक इस दौरान विवाह सहित अन्य मंगल कार्य वर्जित होते हैं।