शाहिद कपूर को ऐसा करते देख यहां उन्हें देखने वालों का जमावड़ा लग गया। आप भी देखिए...
गुरुवार को देहरादून में फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर अचानक लोगों को ब्रेड के फायदे और नुकसान बताने लगे। उन्हें ऐसा करते देख वहां लोग हैरानी में पड़ गए।
अरे, घबराइए मत, यह सब शाहिद फिल्म के स्पेशल शूट के लिए ही कर रहे थे। गुरुवार सुबह पटेलनगर स्थित गोल्डन हार्विस्ट में फिल्म के कुछ सीन फिल्माए गए। जिसमें शाहिद हाथ में ब्रेड का पैकेट लेकर बाइक पर सवार होकर ब्रेड की दुकान में जाते नजर आए।
इस दौरान शाहिद को देखने के लिए सेट के आसपास लोग घंटो खड़े रहे। लेकिन फिल्म की शूटिंग में लोगों को जाने की इजाजत नहीं थी। वहीं इसके बाद शाहिद अपने फैंस से बात किए बिना ही निकल गए। शुक्रवार को भी फिल्म के कुछ सीन दून में शूट किए जाएंगे।
उत्तराखण्ड में 13 जून तक फिल्म की शूटिंग होगी। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर दून में ही फिल्म की शूटिंग करेगी। जबकि टिहरी में यामी गौतम का शूट होगा। फिल्म का कुछ हिस्सा ऋषिकेश में भी फिल्माया जाएगा। बता दें कि, फिल्म की शूटिंग पहले ही पूरी हो जानी थी, लेकिन शाहिद की तबीयत खराब होने के चलते शूटिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।