फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sawan Somwar CM Dhami performed Jalabhishek with his wife devotees crowd gathered in Shiva temple

Sawan Somwar: हर-हर महादेव की गूंज...शिवालयों में आस्था का सैलाब, सीएम धामी ने पत्नी संग की पूजा-अर्चना

Mon, 28 Jul 2025 11:51 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Jul 2025 11:51 AM IST
सार

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को सावन सोमवार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पत्नी गीता धामी संग पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
Sawan Somwar CM Dhami performed Jalabhishek with his wife devotees crowd gathered in Shiva temple
पत्नी संग जलाभिषेक करते सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सावन सोमवार के पावन पर्व पर प्रदेशभर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली। हर कोई जल कलश लेकर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पत्नी गीता धामी संग जलाभिषेक किया। उन्होंने भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। उधर श्रीनगर के कटकेश्वर महादेव मंदिर में भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जलाभिषेक के लिए मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा की और भगवान शिव से अपने कष्टों के निवारण की प्रार्थना की।
विज्ञापन


देहरादून के धर्मपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी सुबह से ही शिवभक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने शिवलिंग पर जल व बेलपत्र चढ़ाकर भोलेनाथ का अभिषेक किया। शिव नाम के जयकारों से श्रद्धालुओं ने  वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Haridwar Stampede:  हादसे के बाद मार्ग पर लगी अवैध दुकानों को बंद कर छिपाया सामान, बिजली का तार भी बन गया राज

आराघर स्थित पंचायती मंदिर में भी शिवभक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से जलाभिषेक किया। मंदिर समिति की ओर से विशेष पूजा का आयोजन किया गया। सावन का यह पावन पर्व शिवभक्ति की भावना को और गहरा कर देता है। हर सोमवार को लोग व्रत रखकर शिवालयों में जल चढ़ाने पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed