फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यादें: देहरादून से था सरोज खान का गहरा लगाव, यहां इस एक काम को करने की इच्छा रह गई अधूरी...

Fri, 03 Jul 2020 06:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Jul 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Saroj khan death Latest news: She wanted to open Dance Academy in dehradun
देहरादून में सरोज खान - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अब हमारे बीच नहीं रहीं। मुंबई में बृहस्पतिवार देर रात को उनका निधन हो गया। लेकिन हम आपको बताते हैं उनकी देहरादून से जुड़ी कुछ यादों के बारे में। 

Saroj khan death Latest news: She wanted to open Dance Academy in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

कोरियोग्राफर सरोज खान का देहरादून से गहरा लगाव रहा है। उनके निधन की खबर से दूनवासियों में भी शोक की लहर है। वे वर्ष 2014 में देहरादून के सप्तक कॉलेज ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (रेसकोर्स) की वर्कशॉप का शुभारंभ करने आई थीं।

Saroj khan death Latest news: She wanted to open Dance Academy in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

इस दौरान उनके ट्रेनरों ने एक महीने इस वर्कशॉप में बच्चों को ट्रेनिंग दी थी। सरोज खान ने सप्तक कॉलेज ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की फाउंडर स्वाति सिंह से देहरादून में डांसिंग एकेडमी खोलने की इच्छा जाहिर की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saroj khan death Latest news: She wanted to open Dance Academy in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

इस बात से डांस की दुनिया में अपना भविष्य तलाशने वाले लोगों में काफी खुशी थी। इस बात को लेकर स्वाति सिंह ने सरोज खान को फ्रेंचाइजी लेने को लेकर प्रस्ताव भी दिया था, लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी। 

विज्ञापन
Saroj khan death Latest news: She wanted to open Dance Academy in dehradun

स्वाति सिंह ने कहा कि सरोज खान उस दौरे में बहुत अच्छे मूड में थीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने बचपन के किस्से भी सुनाए। कहा कि जब वह छोटी थी, तब उनके परिजन उन्हें पागल कहकर पुकारते थे। लेकिन, उन्हें बचपन से डांस का शौक रहा। 12 साल की उम्र में उन्होंने एक फिल्म में वैजंती माला को डांस करवाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed