फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संकष्टी चतुर्थी: 48 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इस शुभ मुहूर्त में गणेश पूजन करना होगा बेहद शुभ

Thu, 24 Jan 2019 04:59 PM IST
अलका त्यागी करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून
करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Jan 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
Sankashti chaturthi 2019 sakat puja vrat vidhi shubh muhurat and timming 
ganesha

संतान की लंबी उम्र के लिए माताएं बृहस्पतिवार 24 जनवरी को व्रत रखेंगी। माघ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सकट चौथ का व्रत किया जाता है। इस दिन संकट हरण गणपति और चंद्रमा का पूजन किया जाता है। 

Sankashti chaturthi 2019 sakat puja vrat vidhi shubh muhurat and timming 
astrology - फोटो : astrology

निराहार रखा जाने वाला सकट चौथ का व्रत रात को चंद्रमा या तारों के दर्शन करके अर्ध्य देकर खोला जाता है। इस बार 48 वर्षों बाद अर्ध कुंभ पर्व के दौरान ये व्रत होगा और इस दिन गणेश चतुर्थी के साथ बृहस्पतिवार पड़ने से भगवान विष्णु का भी पूजन किया जाएगा। 

Sankashti chaturthi 2019 sakat puja vrat vidhi shubh muhurat and timming 
पंडित गौरव आर्य

ऐसे में व्रत का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। दरअसल, बृहस्पतिवार के दिन सकट चौथ का पड़ना और भी शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. सुशांत राज और गौरव आर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sankashti chaturthi 2019 sakat puja vrat vidhi shubh muhurat and timming 
til

इसे तिलकुट चतुर्थी भी कहा जाता है। सकट चौथ संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जाता है। इस दिन 9 बजकर 25 मिनट में चंद्रमा उदय होगा। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही ये व्रत पूरा होगा। चंद्रमा को अर्घ्य देकर प्रसाद ग्रहण करने बाद ही व्रत खोला जाएगा। ऐसी मान्यता है कि सकट चौथ के व्रत से संतान की सारी बाधाएं दूर होती हैं। 

विज्ञापन
Sankashti chaturthi 2019 sakat puja vrat vidhi shubh muhurat and timming 
Ganesha

साथ ही भाई बहनों के आपसी प्रेम की भावना बढ़ती है। उन्होंने बताया कि इसी दिन भगवान गणेश अपने जीवन के सबसे बड़े संकट से निकलकर आए थे। इसीलिए इसे संकट या सकट चौथ कहा जाता है। सकट चौथ के दिन ही भगवान गणेश को 33 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed