फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sahara India property DM bans sale and purchase of Sahara India land haridwar case Uttarakhand news

Haridwar News: सहारा इंडिया की जमीन की खरीद-फरोख्त पर डीएम ने लगाई रोक, प्रोपर्टी डीलरों में भी मचा हड़कंप

Fri, 03 Mar 2023 03:20 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 03 Mar 2023 03:20 PM IST
सार

बहादराबाद क्षेत्र में रीयल स्टेट में निवेशकों का करोड़ रुपये लगवाने वाली सहारा इंडिया कंपनी की लगभग साढ़े पांच सौ बीघा जमीन है। कंपनी की ओर से अपनी कई सहायक कंपनियों में निवेशकों का करोड़ों रुपये लगवाया गया है, लेकिन निवेशकों की ओर से शासन को कंपनी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

विज्ञापन
Sahara India property DM bans sale and purchase of Sahara India land haridwar case Uttarakhand news
सहारा इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

बहादराबाद में स्थित सहारा इंडिया कंपनी की जमीन की खरीद फरोख्त पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने रोक लगा दी है। कंपनी पर निवेशकों की ओर से लगाए गए करोड़ों रुपये के भुगतान की बजाए उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया गया है।

शासन में की गई निवेशकों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई की है। बहादराबाद क्षेत्र में रीयल स्टेट में निवेशकों का करोड़ रुपये लगवाने वाली सहारा इंडिया कंपनी की लगभग साढ़े पांच सौ बीघा जमीन है। कंपनी की ओर से अपनी कई सहायक कंपनियों में निवेशकों का करोड़ों रुपये लगवाया गया है, लेकिन निवेशकों की ओर से शासन को कंपनी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

विज्ञापन

आरोप लगाया गया कि कंपनी में उनकी ओर से जमा कराए धन का समय पूरा होने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा, बल्कि उन्हें गुमराह कर उनका धन हड़पने की कोशिश की जा रही है। आरोप है कि निवेशकों की ओर से गाढ़ी कमाई से ली गई जमीन को कंपनी के अधिकारी औने-पौने दामों में बेचकर भागने की फिराक में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...G-20: दीपों से जगमगाएंगे गंगा तट, तुलसी माला से होगा मेहमानों का स्वागत, ये अद्भुत नजारा किया जाएगा पेश

निवेशकों ने शासन को भेजे शिकायती पत्र में जमीन से जुड़े हुए दस्तावेज भी पेश किए। जिस पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय की ओर से जमीन की तत्काल प्रभाव से खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे कंपनी की जमीन को खरीदकर प्लाटिंग करने की योजना बना रहे प्रोपर्टी डीलरों में भी हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed