फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rudraprayag Accident: किस सफर पर निकले, परिवार वालों को खबर न दोस्तों को पता; हादसे का पता चलने पर लगा सदमा

Sun, 16 Jun 2024 09:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 Jun 2024 09:22 AM IST
विज्ञापन
Rudraprayag Accident 14 people died untimely in a vehicle accident in Rudraprayag district
Rudraprayag Accident - फोटो : अमर उजाला
रुद्रप्रयाग जिले के रौंतोली में हुई वाहन दुर्घटना में 14 लोगों ने असमय जिंदगी खो दी। इस सफर में शामिल समूह में कई ऐसे यात्री भी थे, जिनके परिवार वालों से लेकर साथियों तक को उनके सफर के बारे में पता नहीं था, जब हादसे की सूचना मिली तो वे सदमे में आ गए। 23 यात्रियों और तीन ड्राइवरों का यह दल चोपता- तुंगनाथ में ट्रैकिंग के लिए निकला था। 


 
Rudraprayag Accident 14 people died untimely in a vehicle accident in Rudraprayag district
Rudraprayag Accident - फोटो : अमर उजाला
इस दल में नोएडा व अन्य दूसरी जगहों पर रहने वाले शामिल थे। इस दल में शामिल कई लोग किस सफर पर जा रहे हैं, उसके बारे में परिवार के सदस्य और साथी भी अनभिज्ञ थे। अमर उजाला ने हादसे में घायल वंदना के भाई आरसी शर्मा से बात की, उन्होंने बताया कि वंदना इंश्योरेंस क्षेत्र में कार्य करती है। 

 
Rudraprayag Accident 14 people died untimely in a vehicle accident in Rudraprayag district
Rudraprayag Accident - फोटो : PTI
उनको नहीं पता था कि वंदना किस यात्रा में गई है? इसी तरह घायल कुमारी शुभम सिंह जो कि मूलत: गोरखपुर जिले की रहने वाली हैं और वर्तमान में नोएडा में पीजी में रह रही हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rudraprayag Accident 14 people died untimely in a vehicle accident in Rudraprayag district
Rudraprayag Accident - फोटो : अमर उजाला
उनकी सहेली बीनू ने बताया कि कुमारी शुभम डेटा एनालिस्ट का कार्य करती हैं, उनको भी नहीं पता था कि उनकी सहेली किस यात्रा के लिए जा रही है। घटना के बारे में पता चलने पर वह भी सकते में आ गई। बताया जा रहा है कि दल में शामिल कई लोग पूर्वी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, जो नोएडा समेत अन्य जगह पर रह रहे थे।
विज्ञापन
Rudraprayag Accident 14 people died untimely in a vehicle accident in Rudraprayag district
Rudraprayag Accident - फोटो : अमर उजाला
नदी में गिरा टैंपो ट्रैवलर, 14 की मौत, 12 घायल
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग के पास रैंतोली में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक टेंपो ट्रैवलर बेकाबू होकर सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए 250 मीटर नीचे अलकनंदा नदी के किनारे जा गिरा। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, इसमें से 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दो की जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग और दो की मौत एम्स ऋषिकेश में हुई है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed