रुड़की के लक्सर में दो सिपाहियों को सरेआम गोली मारकर फरार होने वाले बदमाश पूरी तरह से ट्रेंड और शॉर्प शूटर हैं। जिस तरह से बदमाशों ने दोनों सिपाहियों के पैरों में ही गोली मारी है, इससे इस बात को बल मिल रहा है। माना जा रहा है कि बदमाश वेस्ट यूपी के रहने वाले हैं। पूर्व की तरह इस बार भी बदमाशों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी।
साथ ही बदमाशों की संख्या छह ही रही होगी, इनमें से तीन बदमाश व्यापारी के मकान से पहले ही इधर-उधर हो गए होंगे। तीन बदमाश रेकी करने पहुंचे थे। जिस तरह से बदमाशों ने पकड़े जाने के डर से दोनों सिपाहियों के पैरों में गोली मारी है, वह शॉर्प शूटर हैं। इस तरह के शॉर्प और शातिर शूटर वेस्ट यूपी में पुलिस से बचने के लिए वारदात करते हैं। घटना से व्यापारी के परिवार में दहशत का माहौल है।
Roorkee: लक्सर में बाइक सवार बदमाशों ने दो सिपाहियों को मारी गोली, पुलिस ने धरपकड़ के लिए शुरू की कांबिंग
लक्सर खादर क्षेत्र वेस्ट यूपी के जिला बिजनौर और मुजफ्फरनगर की सीमा से सटा हुआ है। खादर क्षेत्र में पहले से ही वेस्ट यूपी के बदमाशों का दबदबा रहा है। दरअसल, वेस्ट यूपी के बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद खादर क्षेत्र से होते हुए आसानी से अपनी सीमा में प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे में स्थानीय पुलिस भी वेस्ट यूपी की सीमा में बदमाशों को पकड़ने में गुरेज करती है।
वारदात के बाद जिलेभर की पुलिस अलर्ट हो गई है और सड़कों पर उतरकर वाहनों की चेकिंग कर रही है। रुड़की, मंगलौर, झबरेड़ा, कलियर, भगवानपुर, खानपुर में पुलिस ने देर रात तक सड़कों पर वाहनों की सख्ती से चेकिंग की। साथ ही संदिग्धों को हिरासत में लेकर घंटों तक पूछताछ की।
2 of 6
लक्सर में बदमाशों ने सिपाही को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रविवार देर शाम दो अलग-अलग बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने दो सिपाहियों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों ने चार राउंड हवाई फायरिंग भी की और फरार हो गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सीओ समेत भारी पुलिस मौके पर पहुंचा। बदमाशों की तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। दोनों सिपाहियों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
3 of 6
लक्सर में बदमाशों ने सिपाही को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
कस्बा स्थित सुनील कुमार ने घर के अंदर ही परचून की दुकान कर रखी है। बृहस्पतिवार शाम दो अलग-अलग बाइकों पर छह नकाबपोश बदमाशों ने सुनील कुमार के घर डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया था लेकिन परिवार ने दरवाजा नहीं खोला था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो गए थे। बदमाश पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे।
4 of 6
लक्सर में बदमाशों ने सिपाही को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
दोबारा बदमाशों के आने की आशंका पर पुलिस अधिकारियों ने कोतवाली में तैनात एक सिपाही की सुनील कुमार के घर के पास सादे कपड़ों में तैनाती की थी। साथ ही सिपाही पंचम प्रकाश को गली के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरों पर नजर रखने के निर्देश दिए थे। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे दो अलग-अलग बाइकों पर तीन नकाबपोश बदमाश सुनील के घर के बाहर पहुंचे। इस बीच सिपाही की सीसीटीवी कैमरे पर नजर पड़ी। बदमाश कुछ समझ पाते सिपाही घर से बाहर निकल आया और उन्हें पकड़ने की कोशिश की।
5 of 6
लक्सर में बदमाशों ने सिपाही को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
सिपाही ने मेन बाजार दुर्गा चौक के पास तक उनका पीछा किया। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने सिपाही पर गोली चला दी जो उसके पैर में लगी और वह जमीन पर गिर गया। इस बीच चेतक बाइक पर तैनात सिपाही राजेंद्र सिंह सामने से आ रहे थे। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे और बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। बदमाशों ने उन पर भी गोली चला दी। गोली राजेंद्र सिंह के पैर में लगी। भीड़ जमा होती देख बदमाशों ने चार राउंड हवाई फायरिंग की और फरार हो गए।