फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे: योगनगरी में वीकेंड पर गर्मी के बीच जाम से हलकान हुए पर्यटक, एंबुलेंस भी फंसी, तस्वीरें...  

Sun, 05 Sep 2021 08:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Sep 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh News: Tourist Rush and Heavy Traffic Jam on Weekend photos
ऋषिकेश में जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

वीकेंड पर योगनगरी ऋषिकेश घूमने पहुंचे पर्यटकों को भीषण गर्मी में जाम के झाम से जूझना पड़ा। हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर नेपाली फार्म से श्यामपुर पुलिस चौकी के बीच डेढ़ घंटे तक वाहन फंसे रहे। सड़क वाहनों से इस कदर पैक थी कि लोगों का सांस लेना दूभर हो गया। श्यामपुर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आवागमन सुचारू किया।



यह भी पढ़ें... मौज-मस्ती पड़ रही भारी: ऋषिकेश में बिना गहराई जाने गंगा में उतर रहे पर्यटक, आठ महीने में 18 लोग गंवा चुके जान 

योगनगरी को वीकेंड पर जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। खासकर नेपाली फार्म से श्यामपुर और घाट चौराहे से चंद्रभागा पुल तक के दो बड़े बोटल नेक पर्यटकों के साथ पुलिस के लिए भी सिरदर्द बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें... खोखली हुई पुल की नींव: खतरे की जद में ऋषिकेश को हरिद्वार से जोड़ने वाला पुल

रविवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से बड़ी संख्या में पर्यटक ऋषिकेश पहुंचे। सुबह 11.30 बजे तक सड़क वाहनों से पूरी तरह पैक हो गई। वाहनों का दबाव बढ़ते ही नेपाली फार्म से श्यामपुर चौकी के बीच लंबा जाम लग गया। जाम से बाहर निकालने के लिए पर्यटक और स्थानीय लोग इधर-उधर से अपने वाहन निकालने लगे।

Rishikesh News: Tourist Rush and Heavy Traffic Jam on Weekend photos
ऋषिकेश में जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की चार-पांच कतारें बन गईं। जाम लगने की सूचना पर दोपहर 12 बजे श्यामपुर चौकी के पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी।

Rishikesh News: Tourist Rush and Heavy Traffic Jam on Weekend photos
ऋषिकेश में जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

जिसके बाद पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस नदारद रही। नेपाली फार्म से श्यामपुर पुलिस चौकी तक लगे लंबे जाम का खामियाजा गंभीर मरीज को भी भुगतना पड़ा। हरिद्वार से ऋषिकेश एम्स की ओर आ रही एक एंबुलेंस जाम में फंस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishikesh News: Tourist Rush and Heavy Traffic Jam on Weekend photos
ऋषिकेश में जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

सड़क पर वाहनों की चार-पांच कतारें बनी हुई थीं। यह कतार डेढ़ किलोमीटर लंबी थी। ऐसे में वाहनों को आगे बढ़ने के लिए रास्ता ही नहीं मिल पा रहा था। मरीज के तीमारदार चालकों से वाहनों को किनारे लगाने की गुहार लगा रहे थे।

विज्ञापन
Rishikesh News: Tourist Rush and Heavy Traffic Jam on Weekend photos
ऋषिकेश में जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

हालात ये थे कि सड़क पर वाहन एक इंच खिसकाने की भी जगह नहीं थी। करीब आधे घंटे एंबुलेंस सायरन बजाती रही, लेकिन रास्ता नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने थोड़ा रास्ता खुलवाकर एंबुलेंस को सड़क की दूसरी साइड से निकाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed