भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार को दिल्ली से अपने घर रुड़की आते हुए हादसे का शिकार हो गए। तड़के करीब साढ़े पांच बजे उनकी कार डिवाइडर की रेलिंग से टकरा गई और उसमें आग लग गई। हादसे में ऋषभ बुरी तरह से घायल हो गए।
Rishabh Pant Accident: नए साल पर मां को सरप्राइज देने घर आ रहे थे ऋषभ, परिवार संग उत्तराखंड घूमने का था प्लान
वहीं, बेटे को इस हाल में देख ऋषभ की मां सरोज पंत का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर लगते ही वे बदहवास हो गईं। पुलिस ने उन्हें हादसे की सूचना दी और अस्पताल पहुंचाया।
बीसीसीआई के मुताबिक, ऋषभ के माथे पर दो कट लगे हैं, उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है और उनकी पीठ पर घिसने की चोट लगी है।
Media Statement - Rishabh Pant
— BCCI (@BCCI) December 30, 2022
The BCCI will see to it that Rishabh receives the best possible medical care and gets all the support he needs to come out of this traumatic phase.
Details here 👇👇https://t.co/NFv6QbdwBD
ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें अब मैक्स अस्पताल की इमरजेंसी से वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी थाई, ब्रेन और स्पाइन का एमआरआई कराया गया है।
बीसीसीआई ऋषभ के परिवार से लगातार संपर्क में है। बोर्ड यह देखेगा कि ऋषभ को हर संभव चिकित्सा देखभाल मिले और इस दर्दनाक दौर से बाहर आने के लिए हर संभव सहायता मिले।