{"_id":"63afedfccdd2e768811f5d6f","slug":"rishabh-pant-accident-grandmother-prays-for-her-grandson-safety-to-kalika-mata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rishabh Pant Accident: पोते की सलामती के लिए दादी ने मांगी दुआ, ईष्ट देवता और कालिका माता का रखा उचांण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishabh Pant Accident: पोते की सलामती के लिए दादी ने मांगी दुआ, ईष्ट देवता और कालिका माता का रखा उचांण
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 31 Dec 2022 02:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत की दादी ने की पोते की सलामति के लिए पूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेटर ऋषभ पंत के दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलते ही उनके गृह जनपद पिथौरागढ़ में लोग हाल जानने के लिए बेचैन नजर आए। ऋषभ की दादी नंदी पंत को जैसे ही पोते के घायल होने का पता चला वह परेशान हो गईं। उन्होंने ईष्ट देवी-देवताओं से ऋषभ की सलामती और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की।
गंगोलीहाट के पाली गांव निवासी ऋषभ पंत की दादी नंदी पंत अपनी बेटी बेटी सरस्वती पाटनी के साथ रहती हैं। शुक्रवार को जैसे ही उन्हें हादसे की सूचना मिली तो पिथौरागढ़ के सरस्वती विहार कॉलोनी में सभी परिजन परेशान हो गए।
2 of 5
ऋषभ पंत की दादी ने की पोते की सलामति के लिए पूजा
- फोटो : अमर उजाला
दादी नंदी पंत ने बताया कि उन्होंने ईष्ट देवता और कालिका माता का उचांण (भेंट) रखा है। ऋषभ के स्वस्थ होने पर पूरा परिवार पूजा-अर्चना के लिए गंगोलीहाट जाएगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश जोशी ने कहा कि वह ऋषभ का हाल जानने जाएंगे।
3 of 5
मां के साथ ऋषभ पंत
- फोटो : अमर उजाला
चार अक्तूबर 1997 में रुड़की के अशोक नगर में जन्में ऋषभ पंत का पैतृक गांव पिथौरागढ़ की गंगोलीहाट तहसील के पाली गांव में है। क्रिकेट का शौक रखने वाले पंत ने दिल्ली में तैयारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई थी। इसके बाद शनिवार सुबह फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंची। टीम ने पहले गुरुकुल नारसन चौकी में खड़ी ऋषभ की गाड़ी का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : अमर उजाला
ऋषभ पंत को राजधानी देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पंत का इलाज कर रही है। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल क्रिकेटर की हालत खतरे से बाहर है। वह पूरी तरह सामान्य बताए जा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।