फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, अब दुकानों से इस तरह मिलेगा सस्ता राशन

Thu, 11 Oct 2018 08:22 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 11 Oct 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
Ration distribution New Rule information 
ration

राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए जिला पूर्ति विभाग ने अब राशन का वितरण नए तरीके से शुरू कर दिया है। विभाग ने अब इसके लिए बायोमैट्रिक मशीन की व्यवस्था की है। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपना आधार राशन कार्ड से लिंक करवाना होगा। इस प्रणाली के बाद राशन वितरण में लगने वाले धांधली के आरोपी भी बंद हो जाएंगे। जिला पूर्ति विभाग के अंतर्गत इस समय जिले में करीब 558 सस्ते गल्ले की दुकानें हैं।

Ration distribution New Rule information 
Biometric

अक्सर लोग जिला पूर्ति विभाग में राशन वितरण में धांधली की शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। कई बार राशन की दुकानें खोले बिना ही राशन खत्म होने की बात सामने आई। अब इन धांधली की शिकायतें बंद करने के लिए राशन की दुकानों पर बायोमैट्रिक मशीन सिस्टम लगाया गया है। जिलापूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा ने बताया कि बायोमैट्रिक मशीन में राशन कार्ड धारकों की आधार कार्ड के माध्यम से जानकारी अपलोड कर दी गई है।

Ration distribution New Rule information 
ration card

मशीन में ऊंगली लगाकर कार्ड धारक की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। साथ ही इससे यह भी साफ हो जाएगा कि उस कार्ड धारक को कितना राशन दिया जाएगा। राशन लेने के बाद राशन प्राप्ति की एक रसीद भी कार्डधारक को दी जाएगी। लोगों की शिकायत रही हैं कि राशन न लेने के बावजूद रजिस्टर में उनके नाम के आगे राशन प्राप्त करना दर्शाया गया है। अब बायोमैट्रिक मशीन लगने से सारी जानकारी विभाग के पास रहेगी। किस राशन की दुकान से कब, किसको और कितना राशन वितरित किया गया, सरलता से जाना जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ration distribution New Rule information 
money

हाल में विभाग के पास ऐसी भी सूचना आई थी कि कई राशन डीलर बायौमैट्रिक मशीन को तोड़ने या जानकर उसे खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन अब राशन डीलरों की ये योजना विफल रहेगी। जिस भी राशन की दुकान पर बायोमैट्रिक मशीन खराब होगी या तोड़ी जाएगी तो उसकी मरम्मत का पूरा खर्च राशन डीलर को ही उठाना होगा। 

विज्ञापन
Ration distribution New Rule information 
ration - फोटो : google

जनपद की सभी राशन की दुकानों में बायोमैट्रिक मशीने लगाने के साथ ही मशीनों के माध्यम से राशन का वितरण भी शुरु कर दिया है। शुरुआती चरण मे समस्या आने पर उसका तत्काल समाधान कर दिया जाएगा।  
- राहुल शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed