फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पतंजलि के स्थापना दिवस पर बाबा रामदेव का बड़ा ऐलान, देशवासियों देने वाले हैं यह सौगात

Mon, 08 Jan 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 08 Jan 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
Ramdev big Announcement for charity on patanjali 23rd foundation day
patanjali

पतंजलि योगपीठ के 23वें स्थापना दिवस समारोह में बाबा रामदेव ने बड़ा ऐलान कर दिया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने देश को यह सौगात देने की बात कही।

Ramdev big Announcement for charity on patanjali 23rd foundation day
patanjali

उन्होंने कहा कि पतंजलि ने देश में योग और आयुर्वेद को नया स्वरूप देकर इसे विश्व पटल पर पुन: स्थापित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। देश की सूरत बदलने के लिए पतंजलि आने वाले वर्षों में एक लाख करोड़ रुपये चैरिटी पर खर्च करेगी।

Ramdev big Announcement for charity on patanjali 23rd foundation day
patanjali

बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि का अर्थ भरोसा है। हमने लोगों के भरोसे के साथ विज्ञान और पुरातन संस्कृति को जोड़ा है। दुनिया का सबसे बड़ा फूड पार्क, पतंजलि योगपीठ ने स्थापित किया है। यही वजह है कि पतंजलि को एफएमसीजी वर्ग की 11000 कंपनियों में ‘इंडियाज मोस्ट ट्रस्टेड एफएमसीजी ब्रांड’ से नवाजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramdev big Announcement for charity on patanjali 23rd foundation day
बाबा रामदेव - फोटो : ANI

पतंजलि स्वदेशी आंदोलन के विषय में बाबा ने कहा कि 15 अगस्त को हमने सवा करोड़ लोगों को पूर्ण स्वदेशी का संकल्प दिलाया था। आगे अब लगभग पांच करोड़ लोगों को संकल्प दिलाएंगे। उन्होंने बताया कि पतंजलि 11 हजार करोड़ की चैरिटी कर चुका है। भविष्य में उसने एक लाख करोड़ की चैरिटी करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
Ramdev big Announcement for charity on patanjali 23rd foundation day
baba ramdev

पतंजलि, गुरुकुलम और आचार्यकुलम के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में भी देश को स्वतंत्र बना रहे हैं। 10-15 वर्षों में पतंजलि नालंदा व तक्षशिला से भी बड़ा शिक्षा केंद्र बनेगा। वर्ष 2018 के मध्य तक लगभग 10 हजार विद्यार्थियों के लिए विद्या संकुल का निर्माण किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed