मसूरी विधायक गणेश जोशी ने श्रीराम मंदिर के शिलान्यास अवसर पर ढोल बजाकर मसूरी के लाइब्रेरी चैक में रामभक्तों संग खुशी मनायी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पांच शताब्दी के काला इतिहास का समापन है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास होने पर विधायक जी खुशी से फूले नहीं समाए और ढोल की थाप पर खूब नृत्य किया। उन्होंने आध्यात्मिक सुर में कहा कि आज रामलला कितने खुश होगें, इसकी कल्पना शायद ही कोई कर सकता हो।
उन्होनें कहा कि वाकई, श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य प्रारम्भ होने का यह भव्य पल हिन्दुओं के लिए दिवाली के समान है। यह मंदिर हमारी राष्ट्रीय भावनाओं का प्रतीक बनोगा और लोगों को संकल्प की प्रेरणा देता रहेगा। देश आज स्वर्णिम इतिहास रच रहा है।
गणेश जोशी ने कहा कि आज पूरा भारत राममय है, पूरा देश रोमांचित है और हर मन दीपमय है। उन्होंने मसूरी गुरुद्वारा साहिब, सनातन धर्म मंदिर, कुलड़ी स्थित राधाकृष्ण मंदिर, सांई मंदिर, गांधी चैक स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर, गुरुद्वारा साहिब, माता मंदिर गनहिल, हनुमान मंदिर कचहरी के मंदिरों में सुन्दरकाण्ठ पाठ आयोजित करवाये।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, कैंट उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, अरविन्द सेमवाल, मुकेश धनाई, राकेश रावत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, संजय नौटियाल, कमल थापा, सत्येन्द्र नाथ, योगेश घाघट, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विष्णु गुप्ता, देवेन्द्र पाल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता अलग-अलग मंदिरो में उपस्थित रहे।