अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो इस कामना के साथ कांवड़ उठाई गई है। इस मुद्दे के लेकर योगी सरकार के लिए क्या कहा गया, पढ़िए..
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की कामना लेकर मेरठ से बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के 250 कार्यकर्ता कांवड़ लेकर हरिद्वार पहुंचे। राम मंदिर के स्वरूप की बनाई गई कांवड़ को लेकर जा रहे हिंदूवादी नेताओं ने कहा कि ‘राजसत्ता कुछ करे या न करे, लेकिन शंकर की सत्ता राम मंदिर के निर्माण का रास्ता जरूर साफ करेगी’।
रविवार को हरिद्वार पहुंचे यात्रा के संयोजक बजरंग दल यूपी के प्रदेश संयोजक बलराज डुंगर ने बताया कि कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप यह कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। देश में इस समय अशांति का माहौल है। शांति चाहिए तो भगवान राम की शरण में आना होगा। राम मंदिर के निर्माण से शांति की राह निकल सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से हिंदूओं का मान-सम्मान बढ़ा है।
4 of 4
kanwar yatra 2018
- फोटो : amar ujala
राम मंदिर के निर्माण का माहौल भी बनने लगा है। शिवभक्त कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाकर योगी सरकार ने हिंदुओं का मान और बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण की उनकी कामना भोले शंकर जरूरी पूरी करेंगे। कांवड़ लेकर जाने वालों में विहिप के प्रांत मंत्री गोपाल शर्मा, आशु त्यागी, सौरभ शर्मा, निमेष वशिष्ठ, संचित वर्मा, राजकुमार आदि कार्यकर्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह कांवड़ मेरठ के औघड़नाथ महादेव मंदिर में चढ़ाई जाएगी।