फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#Pulwama: शहीद मोहनलाल का शव पहुंचा देहरादून, बेटी ने दिखाई बहादुरी, वायरल हो रही तस्वीर

Sun, 17 Feb 2019 09:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Feb 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
Pulwama attack martyr dead body reached dehradun tribute
martyr mohal lal raturi

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ में एएसआई मोहनलाल रतूड़ी का पार्थिव शव शनिवार की सुबह देहरादून उनके आवास पहुंच गया। जिसके बाद हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।


Pulwama attack martyr dead body reached dehradun tribute
martyr mohal lal raturi

इस दौरान उनके घर में अंतिम दर्शन को जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान उनकी बहादुर बेटी ने अपने पिता को सैल्यूट किया और एकटक देखती रही। जब तक अंंतिम यात्रा के लिए मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उसके बाद बेटी बेहोश हो गई। जिसे देख मौके पर मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए। पिता को बेटी का सैल्यूट करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Pulwama attack martyr dead body reached dehradun tribute
martyr mohal lal raturi

बच्चे और शहीद की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद का पार्थिव शरीर आवास के पास एक पार्क में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डीजीपी अनिल रतूड़ी, डीजी अशोक कुमार, विधायक विनोद चमोली, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी शहीद के घर पहुंचे। इन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama attack martyr dead body reached dehradun tribute
martyr mohal lal raturi
शहीद के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। इस दौरान हर किसी की आंख में आंसू के साथ गुस्सा और दिल में दर्द दिखा।
विज्ञापन
Pulwama attack martyr dead body reached dehradun tribute
martyr mohal lal raturi
इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारे लगाए। सूरज चांद रहेगा, मोहन तेरा नाम रहेगा, ये नारा भी गूंजता रहा। इसके बाद मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम यात्रा के लिए रवाना किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed