उत्तराखंड के रुड़की में श्यामनगर स्थित नई बस्ती में नकाबपोश बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी और आसानी से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से एक खाली खोखा मिला है।
2 of 6
प्रोपर्टी डीलर की हत्या करते बदमाश
साथ ही घटनास्थल के पास एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद मानकर जांच कर रही है। साथ ही फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा निवासी कृष्ण गोपाल (40) पुत्र बलदेव प्रॉपर्टी डीलर थे।
3 of 6
प्रोपर्टी डीलर की हत्या करते बदमाश
बताया जा रहा है कि उन्होंने श्यामनगर स्थित नई बस्ती में एक महिला को अपना मकान छह लाख रुपये में बेचा था। महिला ने दो लाख रुपये दिए थे और चार लाख की उधारी थी। महिला मकान का नए सिरे से निर्माण करवा रही थी। इसकी शिकायत उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह पुलिस से की थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली थी।
4 of 6
प्रोपर्टी डीलर की हत्या करते बदमाश
शाम करीब चार बजे कृष्ण गोपाल अपनी स्कूटी से नई बस्ती में मकान का निर्माण देखने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह मकान के पास पहुंचे तो तीन नकाबपोश युवकों ने उनकी स्कूटी रोक ली और तमंचे से पीठ पर गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद उठे और जान बचाने के लिए भागने लगे।
5 of 6
प्रोपर्टी डीलर की हत्या करते बदमाश
लेकिन, बदमाशों ने पीछा कर दूसरी गोली उनकी गर्दन से सटाकर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाश पैदल ही एक गली से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर तमंचे का खाली खोखा भी बरामद किया है।