फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अचानक मॉल पहुंचीं थाईलैंड की राजकुमारी, खुद की अपनी पसंदीदा चीजों की खरीदारी, तस्वीरें... 

Fri, 14 Feb 2020 03:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Feb 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
Princess Of Thailand maha chakri sirindhorn Gone To mall and doing Shopping in uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में भ्रमण पर आईं थाइलैंड की राजकुमारी महाचक्री सिरिंधोर्न शुक्रवार को अचानक मॉल पहुंचीं और उन्होंने खुद अपनी पसंदीदा चीजों की खरीदारी की। उन्हें मॉल में ऐसे देखकर सब लोग हैरान रह गए। 

Princess Of Thailand maha chakri sirindhorn Gone To mall and doing Shopping in uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

दरअसल, राजकुमारी महाचक्री सिरिंधोर्न गुरुवार को नैनीताल आई थीं। यहां से उन्हें शुक्रवार को पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होना था। लेकिन सुबह कोहरे के कारण उनका विमान नहीं पहुंचा तो उन्होंने मॉल घूमने का प्लान बना लिया। 

Princess Of Thailand maha chakri sirindhorn Gone To mall and doing Shopping in uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

राजकुमारी सिरिंधोर्न रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस मॉल पहुंचीं। यहां उन्होंने मॉल में घूमकर खरीदारी की। बिग बाजार से उन्होंने अचार, कोक, सेनेटाइजर खरीदा। इसके साथ ही क्यासा के शोरूम से कुर्तियां भी खरीदी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Princess Of Thailand maha chakri sirindhorn Gone To mall and doing Shopping in uttarakhand
० - फोटो : अमर उजाला

मॉल में उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई। उनके साथ दल में पहचे लोगों ने भी खरीदारी की। लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी लेनी चाही, लेकिन सुरक्षा कारणों ने उन्हें फोटो नहीं लेने दी गई। करीब 25 मिनट तक मॉल में घूमने के बाद वे वहां से पंतनगर के लिए रवाना हो गई। 

विज्ञापन
Princess Of Thailand maha chakri sirindhorn Gone To mall and doing Shopping in uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि गुरुवार को वे जब ओखलकांडा ब्लाक के देवस्थल पहुंचीं तो अनुभवी अंतरिक्ष वैज्ञानिक के रूप में नजर आईं। उन्होंने देवस्थल की दूरबीनों से दो घंटे तक न केवल अंतरिक्ष का दीदार किया बल्कि अंतरिक्ष में मौजूद विभिन्न ग्रहों और तारों के बारे में आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के वरिष्ठ वैज्ञानिकों से सवाल-जवाब भी किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed