फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वामी अवधेशानंद से मिले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी संग की भगवान शिव की पूजा, तस्वीरें...

Sat, 05 Oct 2019 08:57 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 05 Oct 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind Meet Swami Avdheshanand Giri and Do shiva Worship in haridwar
हरिद्वार में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पत्नी सविता कोविंद के साथ हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम में पहुंचकर श्री पारदेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक किया। इस दौरान जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज की देखरेख में उन्होंने पूजन किया। करीब सवा घंटे तक आश्रम में रुकने के बाद राष्ट्रपति रवाना हो गए।

President Ramnath Kovind Meet Swami Avdheshanand Giri and Do shiva Worship in haridwar
हरिद्वार में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम करीब तीन बजे भेल हैलीपेड पर उतरे। इसके बाद सड़क मार्ग से कनखल स्थित हरिहर आश्रम में पहुंचे। 

President Ramnath Kovind Meet Swami Avdheshanand Giri and Do shiva Worship in haridwar
हरिद्वार में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला

जहां स्वामी अवधेशानंद गिरि, जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज, प्रेम गिरि महाराज, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक समेत अन्य लोगों ने उनकी अगवानी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
President Ramnath Kovind Meet Swami Avdheshanand Giri and Do shiva Worship in haridwar
हरिद्वार में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला

स्वामी अवधेशानंद गिरि से देश और अध्यात्म से संबंधित विषयों पर कुछ देर चर्चा करने के बाद राष्ट्रपति ने पत्नी संग महा मृत्युंजय मंदिर में भगवान शंकर के दर्शन किए। साथ ही श्री पारदेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया। इसके बाद वे संतों से आशीर्वाद लेकर दिल्ली रवाना हो गए। राष्ट्रपति का कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद स्वामी अवधेशानंद गिरि ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि देश की प्रगति, सुख समृद्धि और जनकल्याण के लिए राष्ट्रपति ने पूजा अर्चना की। 

विज्ञापन
President Ramnath Kovind Meet Swami Avdheshanand Giri and Do shiva Worship in haridwar
हरिद्वार में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी, विधायक सुरेश राठौर, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल रतूड़ी, मंडलायुक्त रविनाथ रामन, जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी, एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, नरेश शर्मा, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष कुमार, संजय चतुर्वेदी, श्रीगंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी आदि मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed