आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को उपाधि मिली तो ऐसा उत्साह देखने को मिला मानों उन्होंने आसमान छू लिया हो। एक तो आईआईटी जैसे शीर्ष संस्थान से डिग्री पाने का सपना पूरा होते देखना और कार्यक्रम में राष्ट्रपति की मौजूदगी ने इस मौके को और खास बना दिया।
आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह: राष्ट्रपति से मिली डिग्री तो जैसे छू लिया आसमां, तस्वीरें...
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संस्थान में सर्वाधिक सीजीपीए प्राप्त करने वाले, विभिन्न गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले और उत्कृष्ट शोध कार्य करने के लिए नौ छात्रों को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। अगले सत्र में 2029 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। इनमें 1018 यूजी, 702 पीजी और 309 पीएचडी डिग्री शामिल हैं।