फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश में भीगकर ड्यूटी करते पुलिसकर्मियों को देख राष्ट्रपति ने कही दिल छू लेने वाली बात,पढ़िए

Mon, 25 Sep 2017 06:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 25 Sep 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
president ram nath kovind emotional talk for uttarakhand police team
kovind

उत्तराखंड में  दो द‌िवसीय दौरे पर आए राष्ट्रपत‌ि रामनाथ कोव‌िंद जैसे ही जौलीग्रांट एयपोर्ट से हरिद्वार की तरफ न‌िकले तो भारी बारिश में ब‌िना छाते के फ्लीट को निकालते और ट्रैफ‌िक व्यवस्‍था को संभालते पुल‌िसकर्म‌ियों को देख उन्होंने एक ऐसी बात कह दी जो सबके दिल को छू गई।

president ram nath kovind emotional talk for uttarakhand police team
kovind

दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में भाग लेने आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शब्दों में आम आदमी का दर्द साफ झलका। उन्होंने अपने संबोधन में खास तौर पर विपरीत परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को कई बार सराहा। भारी बारिश के बीच अपने स्वागत के लिए आए लोगों को भी प्रणाम किया। 

president ram nath kovind emotional talk for uttarakhand police team
ramnath kovind in kedarnath

करीब 40 मिनट देरी से दिव्य प्रेम सेवा मिशन परिसर में पहुंचे राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में उत्तराखंड और भारत के कई उत्कृष्ट पहलुओं को छुआ। अपने आगमन की ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मियों के दर्द को विशेष रूप से उल्लेखित करते हुए कहा कि भारी बारिश के बीच पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं, ये विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्र निर्माण में योगदान करने वाले सच्चे सिपाही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
president ram nath kovind emotional talk for uttarakhand police team
kovind

ये लोग जल्द अपनी ड्यूटी समाप्त कर लौट जाएं, इसलिए महामहिम ने कार्यक्रम को छोटा करने की बात कहीं। मीडियाकर्मी और स्वागत के लिए पहुंचे बच्चों तथा अन्य लोगों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की तो पूरा पंडाल तालियों से गूंजता रहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आना हर किसी के लिए गौरव की बात है, क्योकि यहां गंगा का उद्गम है। हिमालय की गोद में बसा हुआ है। यहां हरकी पैड़ी पर होने वाली गंगा की आरती पूरी दुनिया को आकर्षित करती हैं। 

विज्ञापन
president ram nath kovind emotional talk for uttarakhand police team
president ramnath kovind in haridwar

रुड़की में स्थित आईआईटी कभी देश का पहला इंजीनियरिंग कालेज हुआ करता था। देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी, एफआरआई, मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी यहां के विशिष्ट स्थान हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed