फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prediction 2019: जल्द शुरु होगा पाकिस्तान का विघटन, अलग होगा बलूचिस्तान

Fri, 01 Mar 2019 10:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 01 Mar 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Prediction 2019 Pakistan will be separated from Balochistan
इमरान खा

भारत-पाक सीमा पर तनाव की इस घड़ी में यह ज्योतिषीय गणना पाकिस्तान के लिए एक बुरी खबर लेकर आई है। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंसेज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित सतीश शर्मा ने ज्योतिषीय गणना के आधार पर ये दावा किया है कि जल्द ही पाकिस्तान के विघटन की प्रक्रिया शुरु होगी। वहीं बलूचिस्तान पाकिस्तान से अवश्य अलग होगा।


 

Prediction 2019 Pakistan will be separated from Balochistan
सतीश शर्मा - फोटो : self

पंडित सतीश शर्मा के अनुसार पाकिस्तान की दक्षिण दिशा में सबसे ज्यादा गड़बड़ी है। सिंध प्रांत के कारण अग्निकोण बढ़ा हुआ है और केवल इस कारण से दक्षिण-पश्चिम कट गया है। यह एक तरफ कटा हुआ है और दूसरी तरफ पश्चिम दिशा में मध्य से पश्चिम के बीच का हिस्सा अतिरिक्त विस्तार लिए हुए है। यहां ईरान की सीमा लगती है।
 

Prediction 2019 Pakistan will be separated from Balochistan
pakistan map

पंडित सतीश शर्मा के अनुसार दक्षिण दिशा या नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) में कटान आ जाए तो गृह स्वामी का प्रभुत्व जाता रहता है। अगर राष्ट्र का मामला है तो राष्ट्राध्यक्ष का पतन हो जाता है या उसका शासन कमजोर होता है। किसी राष्ट्र का अग्निकोण बढ़ा हुआ हो तो हिंसा की दर बहुत ऊंची हो जाती है। सामुदायिक अपराध पनपते हैं, सेना और पुलिस अत्याचारी हो जाती है। पाकिस्तान का अग्निकोण इतना अधिक बढ़ा हआ है और नैऋत्य कोण का कुछ हिस्सा इस तरह से अजीब सा विस्तार लिए हुए है जो वहां की राजनैतिक अस्थिरता के लिए घातक है। सेना या पुलिस के अधिकारी ही वहां शासन कर सकते हैं, लोकतंत्र सफल नहीं हो पा रहा है तथा वे सब व वहां के शासक वर्ग इस तरह के व्यवसाय करते हैं जो राष्ट्र के हितों के विरुद्ध होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prediction 2019 Pakistan will be separated from Balochistan
अफगानिस्तान संसद - फोटो : Reuters

पाक के वायव्य कोण में भी एक अतिरिक्त विस्तार है। यह ईरान और अफगानिस्तान की सीमाओं से लगता हुआ है। यह विस्तार आत्मघाती है, अपराधवृत्ति को जन्म देता है और राष्ट्र की जेलें भरी रहती हैं। जिस राष्ट्र की दक्षिण दिशा कमजोर हो और वायव्य कोण दूषित हो तो वह आर्थिक दृष्टि से स्वावलंबी नहीं हो सकता और गरीबी झेलता है। नैऋत्य कोण के अतिरिक्त विस्तार के कारण ही पाकिस्तान का सदा सीमावर्ती देशों से विवाद रहता है। जिस घर या राष्ट्र का नैऋत्य कोण दूषित हो वह हमेशा विवादों में घिरा रहेगा।

विज्ञापन
Prediction 2019 Pakistan will be separated from Balochistan
बलूचिस्तान को मुक्त करने की मांग

पाकिस्तान का बलूचिस्तान वाला हिस्सा पाकिस्तान के लिए नासूर की तरह है। अगर सिंध वाला अग्निकोण बढ़ा हुआ नहीं होता तो यह बलूचिस्तान पाकिस्तान के लिए वरदान साबित होता, लेकिन केवल इसी कारण से बलूचिस्तान की स्वतंत्र राष्ट्र की अस्मिता वाली स्थिति दिखाई देती है और यह प्रांत एक दिन स्वतंत्र हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed